UP Chunav 2022: नवाबगंज सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली की नवाबगंज पर 66.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 68.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. नवाबगंज सीट पर 66.70 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 68.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. यहां सबसे पहले 1952 में चुनाव हुआ था. 2017 के चुनाव में भाजपा के केसर सिंह गंगवार जीते. भाजपा विधायक की कोरोना में मौत हो गई. इसके बाद से यह सीट खाली है. इस सीट पर 14 फरवरी को मतदान है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.

नवाबगंज का सियासी इतिहास

  • 2017- केसर सिंह- भाजपा

  • 2012, 2007- भगवत सरन गंगवार- सपा

नवाबगंज विधानसभा के मुद्दे

  • स्नातक पास केसर सिंह की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 95 हजार

  • कुर्मी- 75 हजार

  • दलित- 68 हजार

  • कश्यप- 27 हजार

  • मौर्य- 15 हजार

  • किसान- 16 हजार

नवाबगंज सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,38,107

  • पुरुष- 1,82,224

  • महिला- 1,55,865

  • थर्ड जेंडर- 18

नवाबगंज सीट की जनता के मुद्दे

  • ओसवाल शुगर मिल के अलावा कोई बड़ा उद्योग नहीं है.

  • सड़क,पानी और बिजली की भी समस्याएं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >