UP Chunav 2022: बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली की बिथरी चैनपुर सीट पर 60.50 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 64.71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. बिथरी चैनपुर सीट पर 60.50 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 64.71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. साल 2012 से यह सीट अस्तित्व में आई थी. इससे पहले इस सीट को सन्हा के नाम से जाना जाता था. 2012 में इस सीट का नाम बिथरी चैनपुर हो गया था. इस सीट से 2017 में बीजेपी के राजेश कुमार मिश्रा ने सपा के वीरपाल सिंह को हराया था. यहां पर 14 फरवरी को मतदान है.

बिथरी चैनपुर का सियासी इतिहास

  • 2017- राजेश मिश्रा- भाजपा

  • 2012- वीरेन्द्र सिंह- बसपा

बिथरी चैनपुर के मौजूदा विधायक

राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल स्नातक हैं. पहली बार 2017 के विधानसभा में उतरे राजेश मिश्रा ने जीत हासिल की.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 1.28 लाख

  • दलित- 63 हजार

  • मौर्य- 26 हजार

  • कश्यप- 27 हजार

  • यादव- 24 हजार

  • कुर्मी- 17 हजार

  • किसान- 16 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

बिथरी चैनपुर सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,92,107

  • पुरुष- 2,14,262

  • महिला- 1,77,836

  • थर्ड जेंडर- 9

बिथरी चैनपुर की जनता के मुद्दे

  • रामगंगा नदी के किनारे का इलाका पिछड़ा है.

  • सड़क, पेयजल, बिजली की बड़ी समस्या है.

  • कोई बड़ा उद्योग भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >