UP Breaking News Live: अलीगढ़ में हॉर्न बजाने से रोकने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज 12:30 बजे अलीगढ़ के सर्किट हाउस में पहुंचेंगे. यहां कार्यकर्ता और सभ्रांत लोगों से संवाद करेंगे. फिर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर बैठक करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:31 AM. 8 Dec 23 10:01 PM. 7 Dec

अलीगढ़ : हॉर्न बजाने से रोकने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

अलीगढ़ : अलीगढ़ में दुकानदार अशोक गुप्ता पर गोली से हमला करने और इलाज के दौरान मौत होने के मामले में मुख्य आरोपी आयुष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है .आयुष ठाकुर पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. आयुष ठाकुर द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाते हुए रास्ते से गुजरने से मना करने के चलते अशोक गुप्ता को गोली मार दी गई थी. जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

3:31 AM. 8 Dec 23 10:01 PM. 7 Dec

वाराणसी के के देवनाथापुरा में 4 लोगों के एक साथ फांसी लगाकर जान दी

वाराणसी के देवनाथापुरा में 4 लोगों के एक साथ फांसी लगा दी. सामूहिक जान देने की यह घटना दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में हुई है. यह घटना कैलाश भवन की तीसरी मंजिल पर हुई है. आत्महत्या करने वाले चारों लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. मृतकों में जयराज (23 वर्ष ) लावण्या(45 वर्ष) कोंडा (50 वर्ष ) राजेश (25 वर्ष ) शामिल हैं. कमरे का दरवाज़ा तोड़ कर पुलिस भीतर पहुँची,मामले की जाँच जारी, फ़ॉरेंसिंक टीम भी मौक़े पर. मृतकों के बारे में जानने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है.

3:31 AM. 8 Dec 23 10:01 PM. 7 Dec

लखनऊ में तीन डीसीपी के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

इंस्पेक्टर राम निवास यादव की हत्या करने वाले माफिया अनुपम दुबे को 27 वर्ष बाद आजीवन कारावास 

UPP के इंस्पेक्टर राम निवास यादव की हत्या करने वाले माफिया अनुपम दुबे को 27 वर्ष बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. अनुपम दुबे माफिया हिस्ट्रीशीटर है. अनुपम पर 63 मुक़दमें दर्ज हैं. इसके खिलाफ 1987 में घर में घुसकर गाली गलौज मन करने का मामला दर्ज हुआ था,पड़ोसी जिलों में भी भय और आतंक कायम है,गैंग नंबर डी-47 में गैंग लीडर अनुपम दुबे का नाम पंजीकृत है,कुख्यात अपराधी अनुपम दुबे ने पुलिस इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की 14 में 1996 को कानपुर के अनवरगंज के निकट यात्री गाड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी थी

3:31 AM. 8 Dec 23 10:01 PM. 7 Dec

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की

दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की है. वह अयोध्या में एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पीएम को आमंत्रित करेंगे. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरकार की तैयारी की जानकारी देंगे. लोकसभा चुनाव और राजनैतिक मुद्दों को लेकर भी चर्चा होगी. पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे.

3:31 AM. 8 Dec 23 10:01 PM. 7 Dec

सहारनपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय हॉस्टल में 60 बच्चे बीमार होने पर मेडिकल टीम पहुंची

सहारनपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय जौला डिन्डौली नागल के हॉस्टल में 60 बच्चे बीमार होने के मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है. नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम विद्यालय पहुंचकर स्कूल मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है.

3:31 AM. 8 Dec 23 10:01 PM. 7 Dec

22 फरवरी 2024 से शुरू होगी यूपी बोर्ड एग्जाम, 9 मार्च मार्च को होगा अंतिम पेपर

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज 12:30 बजे अलीगढ़ के सर्किट हाउस में पहुंचेंगे. यहां कार्यकर्ता और सभ्रांत लोगों से संवाद करेंगे. फिर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर बैठक करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >