UP Breaking News Live:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश में कई आयोजन किए गए हैं. वहीं अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने की बरसी पर पूरे प्रदेश में खास सतर्कता बरती जा रही है. अलीगढ़ शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सेक्टर स्कीम लागू की गई है. शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:37 AM. 7 Dec 23 10:07 PM. 6 Dec

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य और देश के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर अपनी भावी योजनाओं पर भी अनौपचारिक रूप से चर्चा की. सीएम योगी ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की.

3:37 AM. 7 Dec 23 10:07 PM. 6 Dec

मेरठ के परतापुर इलाके से 80 हज़ार का पर्स चोरी

मेरठ के परतापुर इलाके से बेशकीमती पर्स चोरी हो गया है. परतापुर में मैरिज फंक्शन में आए दंपति पर्स की कीमत 80 हज़ार के करीब बता रहा है. पीड़ित आसपास लगे CCTV खंगाल रही है. पीड़ित ने अपने कार ड्राइवर पर शक जताया है. परतापुर थाना इलाके में ली ग्रैंड रिजॉर्ट की यह घटना है.

3:37 AM. 7 Dec 23 10:07 PM. 6 Dec

अलीगढ़ – एएमयू कैंपस में फायरिंग , MBBS छात्रा को लगी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी के पास फायरिंग से हड़कंप कैंपस में हड़कम्प फैल गया,दो बाहरी गुटों में फायरिंग से एमबीबीएस की एक छात्रा को गोली लगी है. गोली छात्रा के पैर में लगना बताया गया है. बताया जा रहा है कि मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी के पास बुक स्टाल के पास गोली चली. जिससे छात्र- छात्राओं में अफरा – तफरी मच गई. वहीं जेएन मेडिकल कालेज की MBBS की छात्रा अनिका को गोली लगी है. जिसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.वहीं मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस और एएमयू प्राक्टर की टीम पहुंच गई है. वहीं पुलिस और प्राक्टर टीम एएमयू में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना को तलाशने में जुट गई है.

3:37 AM. 7 Dec 23 10:07 PM. 6 Dec

अतीक के बहनोई अखलाक की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी नहीं

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल और 2 सरकारी गनर शूटआउट मामला में अतीक के बहनोई अखलाक की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी नहीं हुई. 15 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी. जिला कोर्ट से पहले ही जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. पुलिस ने डॉक्टर अखलाक अहमद को आरोपी बनाया है. बमबाज गुड्डू मुस्लिम मेरठ में अखलाक के घर गया था. डॉ.अखलाक पर गुड्डू मुस्लिम को शरण देने का आरोप है. वह अभी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है .

8:54 PM. 6 Dec 23 3:24 PM. 6 Dec

पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और आलोक कुमार के मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

प्रयागराज में एसडीएम ज्योति मौर्य, आलोक कुमार के बीच विवाद के मामले में पारिवारिक कोर्ट में दाखिल तलाक अर्जी पर बुधवार को सुनवाई नहीं सकी. ज्योति की ओर से दाखिल तलाक अर्जी पर वह स्वयं और आलोक मौर्य दोनों अदालत में पेश नहीं हुए. दोनों के वकीलों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी लगाई गई. कोर्ट ने अगली तारीख 18 जनवरी तय करते हुए सुनवाई टाल दी. ज्योति ने पति से अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

8:54 PM. 6 Dec 23 3:24 PM. 6 Dec

लखनऊ के कुकरैल नाले के किनारे बसी आबादी पर बुलडोजर कार्रवाई

लखनऊ के कुकरैल नाले के किनारे बसी आबादी पर बुलडोजर कार्रवाई शुरु हो गयी है. लखनऊ विकास प्राधिकारण भिकमपुर के चिह्नित 50 से ज्यादा मकानों को ध्वस्त कर रहा है. एलडीए के साथ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरु की दी है. जनता के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश में कई आयोजन किए गए हैं. वहीं अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने की बरसी पर पूरे प्रदेश में खास सतर्कता बरती जा रही है. अलीगढ़ शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सेक्टर स्कीम लागू की गई है. शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >