UP Breaking News Live: नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में रहेंगे. देव दीपावली पर 84 घाटों पर आस्था के लाखों दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा. इस बार देव दीपावली पर 70 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन हो रहा है. देव दीपावली में होगी गंगा आरती, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का भी आयोजन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
4:09 PM. 27 Nov 23 4:09 PM. 27 Nov

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज समेत कई हॉस्टलों के PG में स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज समेत कई हॉस्टलों के PG में स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने अनित सोम, अक्षय, राजन सिंह, दर्शन, आदित्य, सतेंद्र श्रीवास्तव, सागर बजाज, अपूर्व सक्सेना, नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. सागर, अपूर्व, आदित्य व दर्शन एमिटी के छात्र हैं.

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

फर्रुखाबाद में बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली

फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाना क्षेत्र के पॉश कालोनी में घर के अंदर कुत्ते को खाना खिला रहे शिक्षक के अचानक गोली लग गई. गोली शिक्षक के दाएं हाथ से रगड़ती हुई निकल गई. कई घंटों तक भयभीत शिक्षक घर से बाहर नहीं निकला. भाई सहित अन्य परिजनों के आने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की. सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं.

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

नियमों में बदलाव होते रहते हैं लेकिन विधानसभा की सुरक्षा के लिए बदलाव होने चाहिए- मनोज पांडेय

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

मेरठ में बेसमेंट की खुदाई में गिरा मिट्टी का टीला, 2 की मौत

मेरठ में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. ये दो मजदूर रायबरेली के महराजगंज से मेरठ कमाने गए थे. दोनों श्रमिकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए. मेरठ में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से 3 मजदूर दब गए. इसमें रैबार के महराजगंज के रहने वाले दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई. मृतक दोनों श्रमिक एक दूसरे के संबंधी हैं. बीते बुधवार को ही दोनों एक साथ बिल्डर मुकुल के फोन पर बुलाने के बाद घर से दिल्ली जाने की बात कह कर गए थे.

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

सीएम योगी बोलें- सभी को गुरु नानक देव की प्रकाश पर्व की बधाई, ये साधना का पर्व है

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

भाजपा ने सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है, हम प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा जीत रहे हैं- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

1:37 PM. 27 Nov 23 1:37 PM. 27 Nov

वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

5:24 AM. 27 Nov 23 5:24 AM. 27 Nov

बस्ती में ट्रेन की चपेट में आने से 5 साल के मासूम समेत 3 की मौत, सभी लोग रहने वाले थे झारखंड के

बस्ती में ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच साल के मासूम की भी मौत हुई है. हादसा टिनिच गौर रेलवे स्टेशन के पास का है. तीन शवों की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी भी जा पहुंचे. मृतकों की पहचान झारखंड के रांची के पलिया गांव निवासी मुन्नी लाल (45), सुनील (30) और पिंटू (5) के रूप में हुई है. मुन्नी लाल और सुनील ईंट भट्ठे में काम करते थे. पिंटू मुन्नी लाल का पुत्र बताया जा रहा है. पुलिस की मानें तो रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी. कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए. ट्रेन की ठोकर लगने से तीनों की मौत हो गई.

5:24 AM. 27 Nov 23 5:24 AM. 27 Nov

काशी में आज होगा भव्य देव दीपावली का आयोजन, सीएम योगी होंगे शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में रहेंगे. देव दीपावली पर 84 घाटों पर आस्था के लाखों दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा. इस बार देव दीपावली पर 70 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन हो रहा है. देव दीपावली में होगी गंगा आरती, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का भी आयोजन होगा. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में रहेंगे. देव दीपावली पर 84 घाटों पर आस्था के लाखों दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा. इस बार देव दीपावली पर 70 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन हो रहा है. देव दीपावली में होगी गंगा आरती, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का भी आयोजन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >