UP Breaking News Live: कोहरे की दृश्यता के अनुसार बसों का करें संचालन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का निर्देश

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. सीएम संगम नोज पर स्नान घाट, किला घाट पर बन रहे पक्के घाट, अक्षयवट कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री मेला प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और माघ मेला 2024 और महाकुंभ 2025 के कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:56 AM. 28 Dec 23 8:26 PM. 27 Dec

कोहरे की दृश्यता के अनुसार बसों का करें संचालन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का निर्देश

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिया है कि कोहरे की दृश्यता के अनुसार बसों का संचालन करें. दृश्यता कम होने की स्थिति में बस स्टैन्ड पर बस खड़ी करें. बसों को ढाबों, पेट्रोल पम्प, थाना इत्यादि स्थानों पर खड़ी करें. कोहरा समाप्त होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः करें.

1:56 AM. 28 Dec 23 8:26 PM. 27 Dec

सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, माघ मेला-2024 से पहले तैयारियों का ले रहे हैं जायजा

सीएम योगी आज प्रयागराज के दौरे पर हैं. सीएम ने सबसे पहले संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर गंगा आरती की. माघ मेले से पहले सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं. साथ ही 8 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. बता दें कि योगी आदित्यनाथ को कौशांबी से हेलीकाप्टर से बुधवार को दोपहर 12.25 बजे पुलिस लाइन आना था. लेकिन उनका यह कार्यक्रम विलंब हो गया है. संगम तट पर पूजा-पाठ के बाद वह निरीक्षण के लिए निकलेंगे. लगभग एक घंटे तक निरीक्षण के बाद वह आइट्रिपलसी सभागार में महाकुंभ और माघ मेला को लेकर कराई जा रहीं लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे.

1:56 AM. 28 Dec 23 8:26 PM. 27 Dec

उन्नाव में जमीनी विवाद से परेशान युवक ने एसपी ऑफिस में खुद को लगाई आग, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

उन्नाव में जमीनी विवाद से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में खुद पर कैरोसिन डाल कर आग लगा ली. यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. पीड़ित ने पुरवा कोतवाली पुलिस पर जमीनी विवाद में शिकायत न सुनने का आरोप लगाया है. वो काफी समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर खौफनाक कदम उठाया है.

1:56 AM. 28 Dec 23 8:26 PM. 27 Dec

कौशाम्बी में सीएम योगी बोले- माहेश्वरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि, बिना श्रद्धा के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती

1:56 AM. 28 Dec 23 8:26 PM. 27 Dec

यूपी में घने कोहरे के कारण कई जगह हुए सड़क हादसे, तीन की मौत, कई घायल

यूपी के कई स्थानों पर घने कोहरे की वजह से अलग अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. राजधानी से सटे उन्नाव जिले में बांगड़मऊ पुलिस थाना अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस्वे पर एक कंटेनर ट्रक से तीन बसों और दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए. वहीं बांगड़मऊ थाने के एसएचओ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि घने कोहरे की वजह से एक कंटेनर ट्रक के पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी जिसके बाद दो अन्य बसें उस दुर्घटनाग्रस्त बस से भिड़ गईं और फिर दो कारें पीछे से आकर इन बसों से टकरा गईं. यह दुर्घटनाएं बुधवार को सुबह की है. पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में विजय कुमार (50) की मृत्यु हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक वैन की एक ट्रक से टक्कर हो गई. जिससे वैन में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. खेकड़ा पुलिस थाने के एसएचओ राजीव सिंह ने कहा, बुधवार को तड़के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस्वे पर एक यात्री वैन एक ट्रक से टकरा गई जिससे वैन में सवार सीमा (44) और मंदीप (38) की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 11 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घने कोहरे की वजह से वैन का ड्राइवर ट्रक को नहीं देख सका जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई.

उधर, इटावा में बुधवार की सुबह जसवंतनगर क्षेत्र में आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय ये तीनों सड़क के किनारे खड़े थे और तभी एक ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी. इन तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.

1:56 AM. 28 Dec 23 8:26 PM. 27 Dec

पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

पीएम मोदी के अयोध्या आगमन कार्यक्रम को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर राज्य पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर चौकसी बढ़�� दी है. अधिकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में श्रीराम हवाईअड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में हवाईअड्डे के उद्घाटन के अलावा गणतंत्र दिवस और 22 जनवरी, 2024 को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं मंदिर के उद्घाटन को भी ध्यान में रखकर निगरानी बढ़ाई गई है. वहीं सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर के उप महानिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवांछित तत्वों का आवागमन रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी व्यक्ति को सीमा पार करने की अनुमति देने से पूर्व उसकी पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों के अलावा, सशस्त्र सीमा बल की चौकियों पर कैमरे लगाए गए हैं. खोजी श्वान दस्तों और महिला शाखा के एक प्लाटून की भी तैनाती की गई है. भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली और थूथीबारी चौकियों पर मेटल डिकेक्टर लगाए गए हैं. सिंह ने कहा कि इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा पुलिस, एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सीमा पर चौकस रहने के लिए आदेश जारी किए गए हैं. खुफिया इकाइयों को सीमा से सटे धार्मिक स्थानों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है. महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. सीएम संगम नोज पर स्नान घाट, किला घाट पर बन रहे पक्के घाट, अक्षयवट कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री मेला प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और माघ मेला 2024 और महाकुंभ 2025 के कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >