UP Breaking News Live: लखनऊ के सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा 3 वर्ल्ड क्लॉक

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचेंगे. यहां वे अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देहरादून रवाना होंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:50 AM. 26 Dec 23 8:20 PM. 25 Dec

कन्नौज में पुलिस की पूर्व प्रधान के बीच हुई मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली

कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगरिया गांव के पूर्व प्रधान मुन्ना लाल यादव की कुर्की करने गई पुलिस की मुठभेड़ हो गई. दबंग पूर्व प्रधान ने छत से फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से सिपाही सचिन राठी घायल हो गया. पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया है. अपराधी घर से छिपकर रुक-रुक कर फायरिंग कर रहा था. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी हो रही है.

1:50 AM. 26 Dec 23 8:20 PM. 25 Dec

सपा जिलाध्यक्ष राम मंगल यादव के साथ स्कूटी पर सवार राजेंद्र पांडेय की भी मौत, केजीएमयू में चल रहा था इलाज

सपा जिलाध्यक्ष राम मंगल यादव की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जिलाध्यक्ष के साथ स्कूटी पर एक और साथी जिला सचिव राजेंद्र पांडेय भी बैठे थे. इस सड़क हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें आनन-फानन में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सपा जिलाध्यक्ष की मौत हो गई है. जबकि राजेंद्र पांडेय का इलाज चल रहा था. उनकी भी आज सोमवार को मौत हो गई.

1:50 AM. 26 Dec 23 8:20 PM. 25 Dec

माफिया मुख्तार के करीबी बिल्डर को मिली हाईकोर्ट से राहत, FI टावर के अवैध फ्लैट की ध्वस्तीकरण पर रोक

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने लखनऊ स्थित FI टावर के सातवें और आठवें फ्लोर के 24 फ्लैट को LDA द्वारा दिए गए ध्वस्तीकरण के नोटिस पर मामले के निस्तारण तक रोक लगा दी है. जस्टिस राजन राय और जस्टिस जसप्रीत सिंह की डबल बेंच ने फ्लैट में रहने वाले परिवारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. बता दें कि कल लखनऊ विकास प्राधिकरण ने FI टावर की पार्किंग में बनी दुकानों को ध्वस्त किया था, एफआई हॉस्पिटल को भी सील किया था. FI टावर और FI हॉस्पिटल मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद का है. फिलहाल लखनऊ पुलिस को सिराज अहमद की तलाश है.

1:50 AM. 26 Dec 23 8:20 PM. 25 Dec

लखनऊ के एक सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा 3 वर्ल्ड क्लॉक

1:50 AM. 26 Dec 23 8:20 PM. 25 Dec

कानपुर में शहीद करण सिंह यादव को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

1:50 AM. 26 Dec 23 8:20 PM. 25 Dec

सीएम योगी ने पहली आगरा-मथुरा हेलिकॉप्टर सेवा सेवा का किया उद्घाटन

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचेंगे. यहां वे अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देहरादून रवाना होंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >