UP Breaking News Live: राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले अयोध्या में लाइट और लेजर शो, देखें वीडियो

UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर आज फैसला होगा. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की थी. इसी को लेकर कोर्ट आज अपना निर्णय सुनाएगा. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:11 AM. 22 Dec 23 8:41 PM. 21 Dec

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले अयोध्या में लाइट और लेजर शो, देखें वीडियो

2:11 AM. 22 Dec 23 8:41 PM. 21 Dec

उन्नाव में महिला ने बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, एक की मौत

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में महिला की मौत हो गयी, जबकि बच्चों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी के मुताबिक घटना के पीछे महिला के मानसिक रूप से बीमार रहने की बात कही जा रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी माया रॉय ने बताया घटना बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव की है। जहां की रहने वाली केकती (32 वर्ष) ने बृहस्पतिवार सुबह अपनी बेटी महक (9 वर्ष), बेटा आर्यन (7 वर्ष) व छोटी बेटी मानवी (4 वर्ष) को गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा खिलाने के बाद खुद भी खा लिया.

2:11 AM. 22 Dec 23 8:41 PM. 21 Dec

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर संजय सिंह राय की जीत को लेकर जश्न मनाया गया

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर संजय सिंह राय की जीत को लेकर जश्न मनाया गया. पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी हैं . समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े.

2:11 AM. 22 Dec 23 8:41 PM. 21 Dec

अकबरपुर में दुकानों व मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

2:11 AM. 22 Dec 23 8:41 PM. 21 Dec

ज्ञानवापी केस में मस्जिद कमेटी ने एएसआई रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया

ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने एएसआई रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने का अनुरोध अदालत से किया है. ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष की ओर से पेश वकील सुधीर त्रिपाठी का कहना है, ”अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने कहा है कि एएसआई रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए. हमने इस पर आपत्ति जताई थी. आज जब हम सुनवाई के लिए कोर्ट के सामने पेश हुए तो अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे. जब कोर्ट ने पूछा कि अगर दोनों पक्ष सहमत हों तो सुनवाई की जा सकती है, लेकिन मुस्लिम पक्ष नहीं माना और सुनवाई 3 जनवरी 2024 तक के लिए टाल दी गई.”

2:11 AM. 22 Dec 23 8:41 PM. 21 Dec

सीएम योगी आदित्यनाथ ने  किया श्रीराम मंदिर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की पावन जन्मस्थली अयोध्या जी में गुरुवार को श्री हनुमान गढ़ी एवं श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की. इसके तत्पश्चात, युद्धस्तर पर निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर आज फैसला होगा. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की थी. इसी को लेकर कोर्ट आज अपना निर्णय सुनाएगा. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >