UP Breaking News Live: यूपी में सात फेज में होगा लोकसभा चुनाव, चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव भी

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:55 PM. 16 Mar 24 3:55 PM. 16 Mar

यूपी में चार सीटों पर लोकसभा को साथ विधानसभा उपचुनाव भी

लोकसभा चुनाव के साथ यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा. ये सीटें हैं ददरौल, लखनऊ पूर्वी, गैंसड़ी और दुद्धि. ददरौल में चौथे फेज में, लखनऊ में पांचवें फेज में, गैंसड़ी में छठे सेज में, दुद्धि में सातवें फेज में चुनाव होगा.

12:29 PM. 16 Mar 24 12:29 PM. 16 Mar

यूपी के सेवानिवृत्त IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

यूपी के सेवानिवृत्त आईएएस नवनीत सहगल को प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया गया है. भारत सरकार ने इस आदेश जारीकर दिया है. नवनीत सहगल यूपी में अपर मुख्य सचिव सूचना, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं.

11:52 AM. 16 Mar 24 11:52 AM. 16 Mar

यूपी पुलिस को मिले 8362 दरोगा, मुरादाबाद में सीएम योगी ने ली सलामी

यूपी पुलिस को 8362 नए दरोगा मिले हैं. सीएम योगी ने मुरादाबाद में 2764 दरोगा की पासिंग आउट परेड की सलामी ली. इसके अलावा अन्य ट्रेनिंग सेंटर पर भी पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. मुरादाबाद में 889 महिला दरोगा शामिल थीं

10:30 AM. 16 Mar 24 10:30 AM. 16 Mar

लखनऊ देहरादून वंदे भारत 26 मार्च से चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से चलेगी. सोमवार को छोड़कर बाकि छह दिन इसका संचालन किया जाएगा. लखनऊ से सुबह 5.15 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी. दोपहर 12.15 बजे देहरादून पहुंचाएगी. इसके बाद दोपहर 2.25 बजे देहरादून से लखनऊ रवाना होगी और रात 10.40 बजे लखनऊ पहुंचाएगी.

9:04 AM. 16 Mar 24 9:04 AM. 16 Mar

मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ₹155 करोड़ की लागत से 25.500 हेक्टेयर में विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे. शुक्रवार को किया था बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का भूमिपूजन एवं शिलान्यास.

UP Breaking News Live यूपी की पॉलिटिक्स, क्राइम, धर्म कर्म, हेल्थ, मेडिकल की आज की ताजा खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >