सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से मुलाकात,जानिए किन बातों पर हुई चर्चा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजनीति और मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं की ये मुलाकात काफी अहम बतायी जा रही है.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से मुलाकात की. अखिलेश यादव तेलंगाना पहुंच थे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजनीति और मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

जिसमें कहा गया है कि राव ने अपने कैंप कार्यालय एवं आधिकारिक आवास, प्रगति भवन में दोपहर के भोजन पर अखिलेश की मेजबानी की. दोनों नेताओं के बीच चर्चा के ब्योरे को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बीआरएस प्रमुख के साथ अपनी मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का लक्ष्य यह है कि बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाए. हालांकि, बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की.

Also Read: आज पूरे 50 साल के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, CM योगी और BSP सुप्रीमो मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई

जिसमें कहा गया है कि राव ने अपने कैंप कार्यालय एवं आधिकारिक आवास, प्रगति भवन में दोपहर के भोजन पर अखिलेश की मेजबानी की. दोनों नेताओं के बीच चर्चा के ब्योरे को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बीआरएस प्रमुख के साथ अपनी मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का लक्ष्य यह है कि बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाए. हालांकि, बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >