UP News: पीएम नरेंद्र मोदी ने चंदौली के डॉक्टर को किया फोन, पूछा- बनारस कितना बदला

पीएम नरेंद्र मोदी ने चंदौली के डॉक्टर मदन मणि से बात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बनारस के बारे में भी पूछा. पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ मदन मणि से फोन पर बात करके जाना कि आखिर वे किस तरह से लोगों को सेवाएं दे रहे हैं.

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक ‘मन की बात’ प्रसारण में कहा कि ई-संजीवनी एप भारत की डिजिटल क्रांति की ताकत को दर्शाता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ प्रसारण के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के डॉ. मदन मणि से बात की. डॉक्टर मदन मणि ने सिक्किम के अंदर दूर-सुदूर इलाकों में रहकर लोगों का इलाज करते है. पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ मदन मणि से फोन पर बात करके जाना कि आखिर वे किस तरह से लोगों को सेवाएं दे रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर मदन मणि से काफी कुछ सवाल भी पूछे. डॉ मदन मणि ने भी पीएम मोदी के सवालों का असानी से जवाब दिया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर की बात

  • पीएम नरेंद्र मोदी– नमस्कार… नमस्कार मदन मणि जी.

  • डॉ. मदन मणि- जी नमस्कार सर.

  • पीएम नरेंद्र मोदी- मैं नरेन्द्र मोदी बोल रहा हूं.

  • डॉ. मदन मणि- जी… जी सर.

  • पीएम नरेंद्र मोदी- आप तो बनारस में पढ़ें हैं.

  • डॉ. मदन मणि- जी मैं बनारस में पढ़ा हूं सर.

  • पीएम नरेंद्र मोदी- आपका medical education वहीं हुआ.

  • डॉ. मदन मणि- जी… जी.

  • पीएम नरेंद्र मोदी- तो जब आप बनारस में थे. तब का बनारस और आज बदला हुआ बनारस कभी देखने गए कि नहीं गए.

  • डॉ. मदन मणि- जी प्रधानमत्री जी मैं जा नहीं पाया हूं, जबसे में वापस सिक्किम आया हूं, लेकिन मैंने सुना है कि काफी बदल गया हैं.

बनारस छोड़ें कितने साल हो गए…?

  • पीएम नरेंद्र मोदी- तो कितने साल हो गए आपको बनारस छोड़ें?

  • डॉ. मदन मणि- बनारस 2006 से छोड़ा हुआ हूं सर.

  • पीएम नरेंद्र मोदी- ओह… फिर तो आपको जरुर जाना चाहिए.

  • डॉ. मदन मणि: जी… जी।

  • पीएम नरेंद्र मोदी- अच्छा, मैंने फोन आपको इसलिए किया कि आप सिक्किम के अंदर दूर-सुदूर पहाड़ों में रहकर के वहां के लोगों को Tele Consultation का बहुत बड़ी सेवाएं दे रहे हैं.

  • डॉ. मदन मणि: जी।

  • पीएम नरेंद्र मोदी- मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को आपका अनुभव सुनाना चाहता हूं.

  • डॉ. मदन मणि: जी।

पीएम नरेंद्र मोदी- जरा मुझे बताइए, कैसा अनुभव रहा ?

डॉ. मदन मणि ने कहा कि अनुभव, बहुत बढ़िया रहा सर. सिक्किम में बहुत नजदीक का जो PHC है. वहां जाने के लिए भी लोगों को गाड़ी में चढ़ के कम-से-कम .100 से 200 रुपया ले के जाना पड़ता है. डॉक्टर मिले या नहीं मिले ये भी एक problem है. वहीं Tele Consultation के माध्यम से लोग हमसे सीधे जुड़ जाते हैं. दूर-दराज के लोग Health & Wellness Centre के जो CHO होते हैं, वे लोग भी हम लोग से connect करवा देते हैं. हम लोग का जो पुरानी उनकी बीमारी है, उनकी reports उनका अभी का present condition सारी चीजें वो हम लोग को बता देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >