भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर दी जान

bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ले वाराणसी के सारनाथ के होटल में खुदकुशी कर ली. सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या की है.

bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ले वाराणसी के सारनाथ के होटल में खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या की है. आकांक्षा भदोही जनपद के चोरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं. आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था. आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है.

फैंस के लिए दिल तोड़ कर चली गयी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा

​भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ​आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है. करियर में अकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी हैं. भोजपुरी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार हैं. एक्ट्रेस की मौत की खबर उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली है.

Also Read: लखनऊ में अंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर हंगामा, पुलिस टीम पर पथराव, 10 से ज्यादा घायल
भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर

आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थीं. आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाली की’ 2, नाम की फिल्मों में काम किया था. आज 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं है’ फैंस के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देख रहे है, वह अब इस दुनिया में नहीं है. एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को दी थी कई सुपरहिट गानें

17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया. बताया जा रहा है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद आकांक्षा ने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी. आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था. आकांक्षा ने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया. आकांक्षा ने खेसारी लाल चादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था. उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’ ‘काशी हिले पटना हिले’ ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >