दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में लगभग 3 महीने बाद सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह तक हल्की बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा है कि कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में आखिरी बार नवंबर में बारिश हुई थी. पुरुलिया जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में दिसंबर की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हुई थी.
बंगाल में अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने बताया है कि अगले 7 दिनों तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आईएमडी ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इस सप्ताह के अंत में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है.
कोलकाता में हुई 5.9 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गयी. हावड़ा जिले के उलुबेरिया में 14.8 मिमी बारिश हुई. कोलकाता में सुबह 5.9 मिमी बारिश हुई. दोपहर में मौसम सुहाना रहा. धूप खिली रही.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के अनुसार, मंगलवार सुबह हिमालयी पर्यटन स्थल दार्जिलिंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था. आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पास के सॉल्ट लेक में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसे भी पढ़ें
दमदम में चली आंधी, 17 जिलों में बारिश, जानें कहां हुई सबसे अधिक वर्षा
बंगाल से आंध्रप्रदेश तक बन रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश का येल अलर्ट
