रिश्ता टूटने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने की न करें गलती

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार कोई भी रिश्ता अचानक खत्म नहीं होता, बल्कि टूटने से पहले कई संकेत देने लगता है. बातचीत कम होना, सम्मान की कमी और भरोसे का टूटना जैसे इशारे रिश्तों में बढ़ती दूरी को दिखाते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव की भी गहरी समझ रखते थे. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन बातों का भी जिक्र किया वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने रिश्तों से जुड़ी भी कई तरह की बातें कहीं थीं. उनका कहना था कि चाहे कोई भी रिश्ता हो, वह अचानक नहीं टूटता है. जब वह टूटने वाला होता है तो कुछ संकेत पहले से ही मिलने लगते हैं. अगर आप समय रहते इन संकेतों को पहचान लेते हैं, तो रिश्तों को बचा भी सकते हैं और साथ ही उसकी वजह से होने वाले तकलीफ से भी खुद को बचा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बातचीत कम हो जाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते को मजबूत रखने के लिए बातचीत करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब दो लोग आपस में बातें करना बंद कर देते हैं, या फिर बातचीत सिर्फ औपचारिक बनकर रह जाए, तो यह रिश्तों में दूरी आने का पहला संकेत है. जहां एक समय छोटी-छोटी बातें शेयर की जाती थीं, अब चुप्पी ने जगह बना ली है. चाणक्य के अनुसार कम्युनिकेशन खत्म होना ही रिश्ते के कमजोर होने की शुरुआत होती है.

घर की बर्बादी आने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

सम्मान की कमी महसूस होना

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं, सम्मान भी होना उतना ही जरूरी है. जब एक इंसान दूसरे के इमोशंस, विचारों और फैसलों को वैल्यू देना बंद कर देता है, तो देखते ही देखते मन में एक नाराजगी पैदा हो जाती है. अगर आप बार-बार अपने अपमान को नजरअंदाज करते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ता अंदर से पूरी तरह से कमजोर हो चुका है.

छोटी बातों पर विवाद

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर रिश्तों में समझदारी और धैर्य की जगह पर अब झगड़े होने लगे हैं, तो ये भी इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ते में दरार आ चुकी है. चाणक्य नीति के अनुसार जब दिल में शिकायतें जमा होने लगती हैं, तो इंसान हर बात में गलती ही ढूंढता रह जाता है. किसी भी रिश्ते में ऐसा होना उसे धीरे-धीरे खत्म ही कर देती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग आसानी से पहचान लेते हैं गलत इंसान, क्या आप भी जानते हैं ये संकेत?

समय साथ बिताने की इच्छा खत्म होना

चाणक्य नीति की अगर मानें तो, जब कोई भी इंसान जानबूझकर आपके साथ समय बिताने से बचने लगे, या फिर हमेशा ही व्यस्त रहने के बहाने बनाने लगे, तो समझ जाएं कि रिश्ते में इमोशनल दूरी आ चुकी है. कोई भी रिश्ता तभी मजबूत रह सकता है जब दोनों ही इंसान एक-दूसरे के लिए मौजूद रहें.

भरोसा कम होना

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो भरोसा किसी भी रिश्ते की आत्मा की तरह होती है. अगर आपके रिश्ते में शक, चीजों को छुपाना या फिर झूठ बढ़ गया है, तो आपको इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चाणक्य के अनुसार जिस रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है, वह कभी भी लंबे समय तक टिक नहीं पाता है.

यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >