बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील

Vegetable Suji Uttapam: वेजिटेबल सूजी उत्तपम एक लाइट, हेल्दी और इंस्टेंट डिनर रेसिपी है, जिसे आप बिना फर्मेंटेशन के मिनटों में तैयार कर सकते हैं. सब्जियों से भरपूर यह साउथ इंडियन डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से डाइजेस्ट भी होती है.

Vegetable Suji Uttapam: अगर आप रात के खाने में हर दिन एक ही तरह की चीजें खाकर ऊब चुके हैं तो, वेजिटेबल सूजी उत्तपम आपके लिए एक परफेक्ट डिनर रेसिपी है. यह एक लाइट, हेल्दी और इंस्टेंट बनने वाली डिश है जिसे आप बिना किसी परेशानी के मिनटों में तैयार कर सकते हैं. जब आप इस साउथ इंडियन स्टाइल डिश को तैयार करते हैं तो, आपको यह समझ में आता है कि यह सिर्फ टेस्टी ही नहीं है, बल्कि आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती है और आपको इसके बैटर को ज्यादा देर तक फर्मेंट करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. सब्जियों से लोडेड यह उत्तपम सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. तो चलिए जानते हैं घर पर मिनटों में वेजिटेबल सूजी उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी.

वेजिटेबल सूजी उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • आधा कप दही
  • आधा कप पानी
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 छोटा टमाटर, कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच कद्दूकस गाजर
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा
  • तेल या घी सेकने के लिए

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

वेजिटेबल सूजी उत्तपम बनाने की रेसिपी

  • वेजिटेबल सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें. इस बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  • इसके बाद बैटर में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और फिर स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब तवे को गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. बैटर में आखिर में ईनो डालकर हल्का सा मिलाएं. इसके बाद तवे पर एक कलछी बैटर डालकर हल्के हाथ से राउंड शेप दें.
  • अब मीडियम आंच पर इसे ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. इसे नीचे से गोल्डन होने पर पलट दें और दूसरी तरफ भी सेक लें.
  • गर्मागर्म वेजिटेबल सूजी उत्तपम को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >