मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सही काम का भी विरोध होगा, कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी. कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी, चिंता तथा तनाव रहेंगे. नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा.
लकी नंबर 1
लकी कलर हरा
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. चोट व रोग से बचें. सेहत का ध्यान रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. झंझटों में न पड़ें. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. यदि आप व्यापारी है. दोस्त साथ देंगे.
लकी नंबर 8
लकी कलर सफेद
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शत्रुभय रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से क्लेश होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें. यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो ऐसे में घबराएं नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रतिद्वंद्विता कम होगी. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. बात बिगड़ सकती है. शत्रुभय रहेगा. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपको समझेंगे. कोर्ट कचहरी के काम लंबित होगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. आर्थिक उन्नति होगी. संचित कोष में वृद्धि होगी. देनदारी कम होगी. यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो आज के दिन मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि खेल-खेल में चोट लग सकती है.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विवाहित लोगों का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण रिश्तों में कटुता का भाव उत्पन्न होगा.
लकी नंबर 9
लकी कलर हरा
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. करियर को लेकर कोई बात मन ही मन परेशान करेगी.
लकी नंबर 5
लकी कलर गुलाबी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति तो सही रहेगी. लेकिन, व्यापार में कम ध्यान लगा पाएंगे. घर के काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में कम ध्यान होगा और घर पर ज्यादा.
लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें. जल्दबाजी से हानि होगी. राजभय रहेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा. लेकिन, वह पर्याप्त नहीं होगा. घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना-जाना हो सकता है.
लकी नंबर 5
लकी कलर ग्रे
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें. किसी अनहोनी की आशंका रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में लापरवाही न करें. कुछ छोटी-मोटी चीजों को लेकर टेंशन होगी. लेकिन, ज्यादातर समय आप स्वयं में सुधार का अनुभव करेंगे. इस दौरान आपका मन नयी-नयी चीजों को करने या आजमाने पर रहेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनसे कह दें, परिणाम बेहतर रहेगा. पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को इसके बारे में पता चल सकता है, जिसको आप नहीं बताना चाहते हों.
लकी नंबर 6
लकी कलर आसमानी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. विवेक से कार्य करें. लाभ में वृद्धि होगी. फालतू की बातों पर ध्यान न दें. पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे, जिस कारण मन आनंदित रहेगा. घर पर कुछ अनहोनी घटने की आशंका हैं जिस कारण मन में उदासी रहेगा.
लकी नंबर 9
लकी कलर नारंगी
