आज जसवंतनगर में शिवपाल के लिए वोट मांगेंगे मुलायम

लखनऊ : सपा नेता मुलायम सिंह यादव आज इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अपने भाई शिवपाल यादव के लिए प्रचार करेंगे. आज दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्त होना है. गौरतलब है कि सपा में जारी घमासान तो थम गया है लेकिन रिश्ते सामान्य नहीं हुए है, तभी तो मुलायम […]

लखनऊ : सपा नेता मुलायम सिंह यादव आज इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अपने भाई शिवपाल यादव के लिए प्रचार करेंगे. आज दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्त होना है.

गौरतलब है कि सपा में जारी घमासान तो थम गया है लेकिन रिश्ते सामान्य नहीं हुए है, तभी तो मुलायम सिंह यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर आपत्ति जतायी और यहां तक कह दिया कि वे गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करेंगे. मुलायम ने एक तरह से खुद को प्रचार अभियान से दूर रखा है. लेकिन वे अपने भाई के लिए प्रचार करेंगे.

अखिलेश ने हमेशा यह कहा है कि वे अपने पिता नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं, यह पार्टी उनकी है. वे यह कहते हैं कि जब वे सत्ता में दोबारा आयेंगे, तो उस क्षण सबसे ज्यादा खुशी नेताजी को ही होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >