चुनाव में साम-दाम-दंड-भेद सब चलेगा : शिवपाल

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है. इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप साम, दाम, दंड, भेद का भी उपयोग कर सकते हैं. आज शिवपाल यादव ने कहा है कि वे सपा के रजत […]

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव हमें हर हाल में जीतना है. इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप साम, दाम, दंड, भेद का भी उपयोग कर सकते हैं.

आज शिवपाल यादव ने कहा है कि वे सपा के रजत जयंती समारोह की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि अभी मेरा ध्यान पूरी तरह से समारोह पर है. शिवपाल यादव से जब पूछा गया कि रथयात्रा के बारे में उनकी राय क्या है, तो उन्होंने कहा कि रथयात्रा तीन को है और समारोह पांच तारीख को है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप तैयार रहें पांच के बाद हमें फील्ड में जाना है. तैयारी करनी है, जीत के लिए.
इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि मैं नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता, मैं अपना अपमान सह सकता हूं, लेकिन उनका नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >