कांग्रेस वोट कटवा पार्टी बनकर सपा-बसपा की मदद करना चाहती है : अमित शाह

इटावा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां संकल्प रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंन सपा सरकार और बसपा नेता मायावती पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए की सरकार बसपा और […]

इटावा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां संकल्प रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंन सपा सरकार और बसपा नेता मायावती पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए की सरकार बसपा और सपा के समर्थन से चलती थी और उस दौरान आतंकवादी भारतीय सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे. लेकिन हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, हम शहीदों को सम्मान देने वाला काम कर रहे हैं. सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. इस मौके पर शाह ने कांग्रेस को ‘वोट कटवा’ पार्टी करार दिया और कहा कि वह वोट कटवा बनकर सपा-बसपा की मदद करना चाहती है.

उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि इनके शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हुई है. चाचा-भतीजा कमीशन के लिए तकरार कर रहे हैं, इन्हें प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं है. वे तो बस लो और आर्डर दो का काम कर रहे हैं और प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की यही परिभाषा रह गयी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार में आये दिन घोटाले की खबरें सामने आती रहती थीं, लेकिन भाजपा के ढाई साल के शासन में कोई घोटाला उजागर नहीं हुआ है. हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >