नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल किये जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में कांग्रेस में पहली बार सार्वजनिक तौर पर भाजपा के युवा सांसद वरुण गांधी को शामिल करने की मांग की गयी है.
मालूम हो कि हाल के दिनों में वरुण गांधी एवं उनकी मां मेनका गांधी को कांग्रेस में शामिल कराये जाने की कवायद को लेकर तेजी से खबर उड़ी थी. हालांकि अबयह खबर आधिकारिक शक्ल हासिल करता दिख रहा है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उमेश पंडित ने बुधवार को मांग की है कि 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों से पहले वरुण गांधी को पार्टी में शामिल कराया जाना चाहिए. उमेश पंडित ने पार्टी के पहले ऐसे नेता है जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी मांग की है.
रिपोट्स के मुताबिक उमेश पंडित ने कहा है कि वरुण गांधी के अंदर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से जीवित करने की क्षमता है. उमेश पंडित ने कहा कि आखिरकर वे गांधी परिवार के सदस्य है और उन्होंने कभी भी गांधी परिवार के खिलाफ एक शब्द तक नहीं कहा है.
