आजम खान को पागलखाना भेज देना चाहिए : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के विवाद बयान का भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने जमकर पलटवार किया. योगी ने कहा, आजम खान पागल हो गये हैं उन्हें मंत्री पद से हटाकर पागलखाना भेज देना चाहिए. योगी ने कहा, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इस तरह का बयान नहीं दे सकता है. दरअसल आजम […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के विवाद बयान का भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने जमकर पलटवार किया. योगी ने कहा, आजम खान पागल हो गये हैं उन्हें मंत्री पद से हटाकर पागलखाना भेज देना चाहिए. योगी ने कहा, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इस तरह का बयान नहीं दे सकता है.
दरअसल आजम खान ने योगी को शादी करके अपनी मर्दानगी साबित करने की सलाह दे दी है. इसी विवादित बयान का जवाब देते हुए योगी ने कहा, कौन मर्द है, कौन नहीं यह आजम नहीं तय करेगा. यह पहले ही तय हो चुका है. योगी ने कहा, आजम को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उनका इस तरह का बयान साबित करता है कि वो मानसिक रूप में अस्वस्थ हो गये हैं. कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इस तरह की बात नहीं करता.
योगी ने कहा, मैं यूपी सरकार को सुझाव देता हूं कि आजम खान को पहले मंत्री पद से हटाया जाए और बाद में उन्हें पागलखाना भेज दिया जाए. इस विवादित बयान में योगी आदित्यनाथ का साथ साक्षी महाराज का मिला है. साक्षी महाराज ने कहा, आजम खान से इसी तरह की भाषा की अपेक्षा की जा सकती है. आजम खान 2017 में होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी की लुटिया डूबो देगा.