पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया लापता छात्र का शव

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक लापता छात्र का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बडौत क्षेत्र के ट्योढी गांव का रहने वाला कक्षा 12 का छात्र गौरव :21: शनिवार को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था लेकिन उसके बाद […]

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक लापता छात्र का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बडौत क्षेत्र के ट्योढी गांव का रहने वाला कक्षा 12 का छात्र गौरव :21: शनिवार को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था लेकिन उसके बाद नहीं लौटा.

उन्होंने बताया कि गौरव का शव कल जंगल में एक पेड़ पर फांसी से लटकता पाया गया. उसके पास से नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं. ऐसा लगता है कि गौरव ने पहले तो वे गोलियां खायीं और फिर फांसी लगा ली. सूत्रों ने बताया कि गौरव के परिजन की तहरीर पर उसके दोस्त आस मुहम्मद को आज हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >