ईडी ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में बच्चियों से कथित दुष्कर्म मामले में धनशोधन का केस दर्ज किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीबीआई की प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए धनशोधन निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने […]


नयी दिल्ली :
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में बच्चियों से कथित दुष्कर्म मामले में धनशोधन का केस दर्ज किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीबीआई की प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए धनशोधन निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा कि ईडी आश्रय गृह के मालिक बृजेश ठाकुर सहित सभी आरोपियों के खिलाफ शीघ्र समन जारी करेगी.

उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्या इस कथित आपराधिक गतिविधि के जरिए अवैध धन बनाया गया और काले धन को सफेद किया गया. मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामला 30 से अधिक लड़कियों से हुए कथित दुष्कर्म से जुड़ा है. गौरतलब है कि ठाकुर सहित 11 लोगों के खिलाफ 31 मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी. बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >