कल गोरखपुर आयेंगे CM आदित्यनाथ योगी और राहुल गांधी

लखनऊ / गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपने-अपने दौरे पर गोरखपुर में होंगे. भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सतेंद्र सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को अपने एक दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान ‘स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान’ का शुभारंभ करेंगे. उन्होंने […]

लखनऊ / गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपने-अपने दौरे पर गोरखपुर में होंगे. भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सतेंद्र सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को अपने एक दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान ‘स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान’ का शुभारंभ करेंगे. उन्होंने बताया कि यह अभियान 20 से 25 अगस्त तक हर जिले में चलाया जायेगा. मुख्यमंत्री इसकी शरुआत अंधियारी बाग मोहल्ले से करेंगे. योगी गोरखपुर के बाढ़ और इंसेफेलाइटिस प्रभावित इलाकों में भी भ्रमण करेंगे.

इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को गोरखपुर जायेंगे. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डाक्टर सैयद जमाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के प्रकरण को लेकर ही उनका यह दौरा हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >