Lucknow Electricity News : लखनऊ में बिजली लाइन की मरम्मत, पेड़ों की कटाई-छंटाई और अन्य जरूरी कार्यों के चलते बुधवार को 35 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इससे एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बिजली विभाग ने अलग-अलग फीडरों पर काम के लिए शटडाउन का समय निर्धारित किया है.
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली
अधीक्षण अभियंता तकनीकी गोमतीनगर के मुताबिक विश्वास खंड उपकेंद्र के 11 केवी वीआईपी फीडर की आपूर्ति दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी. वहीं बाधामऊ फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगी. इस दौरान खरगापुर, बाधामऊ, लोनापुर, चंदिया मऊ, बहादुरपुर और भैसौरा समेत आसपास के इलाकों में करीब 1300 उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है.
विभूति खंड में भी बिजली कटौती
विभूति खंड के 11 केवी सब स्टेशन फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहेगी. इसके चलते विश्वास खंड के कुछ हिस्सों की बिजली सप्लाई भी प्रभावित होगी. वहीं गोमती नगर विस्तार के 11 केवी गंगोत्री विहार फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी. इससे अवधपुरी खंड-दो, कौशलपुरी, संकट मोचन मंदिर और गंगोत्री विहार फेज-दो मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
इंडियन ऑयल फीडर पर भी रहेगा असर
विभूति खंड के इंडियन ऑयल फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी. इस फीडर से जुड़े कई कार्यालयों के साथ आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
इन इलाकों में भी बिजली रहेगी बाधित
बिजली विभाग के अनुसार महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के लोहिया विहार फीडर की सप्लाई दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी. ईश्वरपुरी फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी. मंत्री आवास उपकेंद्र के वैकल्पिक फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी. वहीं आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के सेवा आयोग फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी.
सुभाष पार्क से जुड़े इलाकों में 4 घंटे तक असर
सुभाष पार्क उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी. इसके कारण सेक्टर-एफ महानगर, पुराना महानगर, कृष्णा कॉलोनी, फातिमा हॉस्पिटल, सिविल अस्पताल और आसपास के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है.
विश्वविद्यालय उपकेंद्र की सप्लाई भी रहेगी बंद
विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बसंरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी. विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में इलाकों के लोगों की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहेगी.
जरूरी सूचना : बिजली कटौती का समय निर्धारित शटडाउन के अनुसार है. मरम्मत कार्य की स्थिति के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल होने के समय में बदलाव हो सकता है.
Also Read : आयुष्मान कार्ड नहीं है तो घबराए नहीं , UP में इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, नहीं लगेगा पैसा, ऐसे करे आवेदन
