लखनऊ में घर खरीदने का मौका! LDA के 139 फ्लैटों पर 2 लाख तक की छूट, 14 सितंबर है आखिरी तारीख

UP News: लखनऊ में अपना घर खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए LDA का खास त्योहारी ऑफर आ गया है. जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के मौके पर 139 फ्लैटों की खरीद पर 1 से 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. यह मौका सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी करें.

UP News: लखनऊ में अपना घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. त्योहारी सीजन में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने चुनिंदा फ्लैटों पर खास ऑफर दिया है. जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के मौके पर 139 फ्लैटों की खरीद पर कीमत के हिसाब से 1 लाख से 2 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी. यह मौका सीमित समय के लिए है. योजना का लाभ 14 सितंबर तक ही लिया जा सकेगा.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा ऑफर

LDA की यह विशेष छूट योजना 4 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 तक चलेगी. इसमें प्राधिकरण की चार बहुमंजिला आवासीय योजनाओं के चुनिंदा फ्लैट शामिल किए गए हैं. LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. उनके मुताबिक, छूट पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर मिलेगी. यानी फ्लैट की बुकिंग उपलब्धता के आधार पर होगी.

20 लाख के फ्लैट पर 1 लाख, 75 लाख से ऊपर पर 2 लाख की छूट

इस योजना में वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट शामिल हैं. छूट की रकम फ्लैट की कीमत के आधार पर तय की गई है.

फ्लैट की कीमत मिलने वाली छूट

  • 20 लाख से 50 लाख रुपये 1 लाख रुपये
  • 50 लाख से 75 लाख रुपये 1.5 लाख रुपये
  • 75 लाख रुपये से अधिक 2 लाख रुपये.
यानी 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले पात्र फ्लैट की खरीद पर अधिकतम 2 लाख रुपये की छूट मिलेगी.

इन चार अपार्टमेंट में मिलेगा फायदा

त्योहारी ऑफर के तहत चार आवासीय योजनाओं के चुनिंदा फ्लैट शामिल किए गए हैं. इनमें—

श्रवण अपार्टमेंट — कानपुर रोड योजना
सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा) — कानपुर रोड योजना
स्मृति अपार्टमेंट — कुर्सी रोड
पूर्वा अपार्टमेंट — कानपुर रोड

इन परियोजनाओं में उपलब्ध पात्र फ्लैटों पर ही यह छूट लागू होगी.

ऑनलाइन करनी होगी बुकिंग

ऑफर का लाभ लेने के लिए इच्छुक खरीदारों को LDA की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. इसलिए घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए 14 सितंबर तक का समय अहम है. बुकिंग से पहले संबंधित फ्लैट की उपलब्धता और लागू शर्तों की जानकारी LDA के पोर्टल पर जरूर देख लें.

त्योहारी सीजन में घर खरीदारों के लिए खास मौका

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के बीच LDA का यह ऑफर उन लोगों के लिए राहत दे सकता है, जो लखनऊ में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं. सीमित अवधि, सीमित फ्लैट और कीमत के अनुसार 1 से 2 लाख रुपये तक की छूट इस योजना को खास बनाती है.

Also Read: ट्रैफिक पुलिस से भिड़े प्रधानपति, बोले मैं प्रधान हूं, मुकदमा लगवा दूंगा... रोजा अड्डे पर आधे घंटे तक हंगामा; VIDEO वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >