Land Mafias : यूपी में भू-माफियाओं और दबंगों की अब खैर नहीं, सीएम योगी कठोर कार्रवाई के मूड में

Land Mafias : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता अधिकारी दिखाएं. उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कठोर कार्रवाई की जाए.

Land Mafias : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और त्वरितता दोनों जरूरी हैं. जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है. बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए. हर शिकायत का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक तरीके से किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है. उन्होंने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से कहा, “चिंता मत करिए, आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई होगी.” जमीन विवादों पर सख्त रुख जनता दर्शन के दौरान जमीन कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कठोर कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जहां पैमाइश की जरूरत हो, वहां तत्काल पैमाइश कराकर विवादों का समाधान कराया जाए.

इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी से मिलने आए कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी जरूरतमंद का इलाज धनाभाव में न रुके. उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल इलाज का इस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजे ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

जनता से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली के बाद से गोरखपुर प्रवास पर हैं. गोरखनाथ मंदिर परिसर में रोजाना की तरह बुधवार को भी उन्होंने जनता दर्शन में आमजन से सीधा संवाद किया. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बैठे लोगों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने एक-एक कर उनकी बातें सुनीं और प्रार्थना पत्र लिए। साथ ही, मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >