Uttar Pradesh News: 'कुशीनगर में सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे लोग', सीएम योगी ने SP पर बोला हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कुशीनगर जिले में सरकार के केंद्रित प्रयासों से लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि और 3 लाख से अधिक स्थानीय लोगों को बाढ़ से राहत मिली. ‘जंगल पार्टी’ के कारण क्षेत्र में भय का माहौल हुआ करता था. लोग सूर्यास्त के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे. आज अराजकता, गुंडागर्दी पर रोक लगी है. सरकार कुशीनगर जिले को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है. आज कुशीनगर में अपना मेडिकल कॉलेज भी है. कृषि में नवाचार लाने के लिए कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है.

सीएम योगी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा, 1998 में जब मैं पहली बार गोरखपुर का सांसद बना तो हमने बीआरडी मेडिकल कॉलेज को लेकर एक अभियान चलाया. एक समय था जब यहां संसाधनों की कमी थी. यहां की डिग्रियों की वैधता खतरे में थी. मुझे याद है जब मैं पहली बार इस मेडिकल कॉलेज में आया था…मैंने देखा कि यहां कितनी बदइंतजामी थी. एसी और कूलर की तो बात ही छोड़िए, पंखे भी नहीं थे. मरीज और उनके परिजन से पूरा वार्ड भरा हुआ था. भयंकर गर्मी, बदबू वॉर्ड में था. मेरे साथ चलने वाले लोग वहां एक पल भी नहीं रह पाए. आज यहां की स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है.

Also Read: अयोध्या में बच्ची से हैवानियत पर राजनीति तेज- बीजेपी, सपा और BSP में जुबानी जंग

जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसकी हर शिकायत की सुनवाई जरूर होगी. राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, योगी ने रविवार सुबह गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत लगभग 400 लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

शिवलिंग बना रहे बच्चों पर काल बनकर गिरी दीवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >