काशी विश्वनाथ गर्भगृह में Meta स्मार्ट ग्लास लेकर पहुंचा युवक, किसी की नजर नहीं पड़ी और बना लिया जलाभिषेक का वीडियो...

काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह से एक युवक द्वारा मेटा AI स्मार्ट ग्लास से जलाभिषेक का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है.

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह से सामने आए एक वीडियो ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में एक युवक मेटा एआई कैमरा वाले स्मार्ट ग्लास पहने नजर आया है. इसी चश्मे से उसने गर्भगृह के अंदर जलाभिषेक और मंदिर परिसर का वीडियो बनाया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मंदिर प्रशासन और पुलिस के स्तर पर जांच की बात कही गई है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

रविवार को इंस्टाग्राम पर 28 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ. यह वीडियो शशांक पाठक नाम के युवक के अकाउंट से शेयर किया गया था. वीडियो में युवक बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलाभिषेक करता दिखाई दिया है. कहा जा रहा है कि उसने मेटा एआई कैमरा वाले स्मार्ट चश्मे से यह रिकॉर्डिंग की.

वायरल वीडियो पर लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई सवाल उठाए. यूजर्स ने युवक की आलोचना की. लोगों ने इसे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया. वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट डिलीट कर दिया.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

काशी विश्वनाथ मंदिर में कैमरा लगे चश्मे के इस्तेमाल का मामला पहले भी सामने आ चुका है. पिछले साल 14 अक्टूबर को एक युवक कैमरे वाला चश्मा पहनकर मंदिर में प्रवेश कर गया था. ऐसे में नए वीडियो ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा शुरू कर दी है.

पुलिस करेगी वायरल वीडियो की जांच

पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी. वीडियो वास्तव में कब और कैसे रिकॉर्ड किया गया, इसकी भी पड़ताल होगी. मंदिर प्रशासन की ओर से शिकायत मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई भी की जा सकती है. Also Read: दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट में! बुलेट ट्रेन से लखनऊ-वाराणसी तक होगा सफर, जानिए पूरा रूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >