जिन्न बोला 'मार दो', बरेली व्यापारी हत्याकांड में आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक किराना व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. 19 वर्षीय आरोपी ने हत्या का अजीब कारण बताते हुए कहा कि उसे जिन्न की आवाजें सुनाई देती थीं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने 19 वर्षीय मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसे "जिन्न" की आवाज सुनाई देती थी, जो लोगों की हत्या करने के लिए कहती थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि इस दावे की पुष्टि अभी नहीं हुई है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. जांच में एक सफेद ओमनी वैन संदिग्ध दिखाई दी. वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची. पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से सने कपड़े, वाहन और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं.

जिन्न की आवाज आती थी, आरोपी का दावा

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद अरमान ने दावा किया कि उसके कान में किसी "जिन्न" की आवाज आती थी, जो उसे हत्या करने के लिए उकसाती थी. उसने यहां तक कहा कि उसकी बात की पुष्टि के लिए पंडित और मौलाना से भी पूछताछ की जा सकती है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह आरोपी का दावा है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है.

मानसिक बीमारी और नशे की भी जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थों का आदी था और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा उपचार भी चल रहा था. अब उसकी मानसिक स्थिति का विस्तृत चिकित्सकीय और मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय उसकी मानसिक अवस्था क्या थी.

पिता भी गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पिता पर हत्या के बाद सबूत छिपाने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में गरजे शिवपाल यादव, बोले- छात्रों ने भाजपा सरकार का घमंड तोड़ा, 2027 को लेकर भी किया बड़ा दावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >