Jewar International Airport पर फ्लाइट की पहली लैंडिंग, यूपी-नोएडा वालों को मिली बड़ी खुशखबरी, देखें VIDEO

Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार को पहली विमान की लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई. जिससे यूपी-नोएडा को लिए बड़ी खुबखबरी मिली.

Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पहले विमान की लैंडिंग हुई. इंडिगो की फ्लाइट को सबसे पहले यहां उतारा गया. जेवर एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग से यूपी-नोएडा के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है. क्योंकि उन्हें हवाई यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाना पड़ता है. इस एयरपोर्ट के चालू होने से यात्री सीधे देश-विदेश की यात्रा कर पाएंगे, उन्हें दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सुरक्षा जांच के बाद विमान को कराया गया लैंड

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी सुरक्षा जांच के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग की इजाजत दी. इंडिगो की फ्लाइट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी और केवल 10 मिनट में पहुंच गई.

Also Read: Rising Rajasthan Summit: राइजिंग राजस्थान में बोले पीएम मोदी- भारत दुनिया को दिखा रहा असली ताकत

विमान में सबसे पहले किसने की यात्रा

जेवर एयरपोर्ट में लैंड करने वाली इंडिगो की फ्लाइट में किसी भी यात्री को नहीं बैठाया गया था. विमान में केवल चालक दल के सदस्य थे.

लैंडिंग के दौरान विमान की दी गई वाटर सैल्यूट

जब इंडिगो की फ्लाइट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंडिंग की, तो उसे वाटर सैल्यूट दिया गया. विमान के सम्मान में दमकल की गाडियों ने पानी की बौछार कर सैल्यूट किया.

अप्रैल 2025 से हो जाएगा शुरू

जेवर एयरपोर्ट को अप्रैल 2025 से कॉमर्शियल उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा. इस एयरपोर्ट के पूरी तरह से डिजिटल बनाया जा रहा है. यहां भारतीय संस्कृति और कला को भी दिखाने की कोशिश की जा रही है, जिससे यात्री भारत की कला-संस्कृति को जान पाएं. जेवर एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से यूपी 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >