घर बना कैदखाना, पत्नी के डर से 8 दिन से कमरे में बंद पति ने लगाई मदद की गुहार, जानिए पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति अपनी पत्नी के डर से आठ दिनों से कमरे में बंद है. पीड़ित पति ने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की गुहार लगाई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से डरकर खुद को आठ दिनों से कमरे में बंद कर रखा है. पीड़ित पति का आरोप है कि वह लंबे समय से पत्नी की प्रताड़ना झेल रहे हैं. उनका दावा है कि मारपीट के कारण उनकी आंखों की रोशनी तक चली गई. मामला हाथरस शहर के बालापट्टी मोहल्ले का है. यहां रहने वाले अशोक कुमार पहले शिक्षक रह चुके हैं. उनका कहना है कि पत्नी के डर की वजह से वह कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और अब उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित जगह पहुंचाने की गुहार लगाई है.

पत्नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

अशोक कुमार का आरोप है कि पिछले करीब सात वर्षों से वह पत्नी के व्यवहार से परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ कई बार मारपीट की गई और इसी वजह से उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई. उनका कहना है कि पत्नी कई बार उन्हें कमरे में बंद करके चली जाती है और घर में रहने के दौरान भी उनके साथ दुर्व्यवहार करती है.

चार दिन का खाना छोड़कर गई थी पत्नी

अशोक कुमार के मुताबिक, पत्नी कुछ दिन पहले कमरे में चार दिन का खाना रखकर चली गई थी. खाना खत्म होने के बाद अब उनके भाइयों का परिवार खिड़की के जरिए उन्हें भोजन पहुंचा रहा है. उन्होंने बताया कि पत्नी के डर के कारण वह खुद दरवाजा खोलने से भी घबरा रहे हैं.

सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन नहीं खोला दरवाजा

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि अशोक कुमार ने पुलिस के सामने भी दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि पत्नी के आने के बाद फिर से उनके साथ कोई घटना हो सकती है. अशोक कुमार ने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि उन्हें पत्नी से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए. फिलहाल मामला मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी.

Also Read: 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला, मेरठ में बड़ा खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >