Holi in UP : होली के रंग से बचना है तो तिरपाल का हिजाब पहनें, यूपी के मंत्री का विवादित बयान

Holi in UP : उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि होली के रंग से बचना है वो तिरपाल का हिजाब पहन लें.

Holi in UP : उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होने कहा है कि होली पर रंगों से बचने की इच्छा हो तो तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से बाहर निकलें. जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढंक दिया जाता है. महिलाएं हिजाब पहनकर घर से निकलतीं हैं. वैसे ही नमाजी तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से निकलें.

दरअसल, इस बार होली का त्योहार और जुमे एक ही दिन पड़ रहा है. जुमे की नमाज के वक्त को लेकर राज्य में घमासान मचा है. मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि तिरपाल का हिजाब पहनने से उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग से बच जाएंगे. होली खेलने वाले रंग डालते वक्त यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक लोगों को लगेगा. इसलिए होली वाले दिन सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनें. इसके बाद घर से बाहर निकलें.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

त्यौहार को बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने आगे चेतावनी दी कि होली के त्यौहार को बाधित करने की कोशिश करने वालों के पास लिमिट ऑप्शन है. उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों के लिए तीन जगहें हैं, या तो वे जेल जाएं, राज्य छोड़ दें या यमराज (मृत्यु के देवता) से मिलने की तैयारी करें.” सिंह ने जोर देकर कहा कि होली हर कीमत पर मनाई जाएगी, उन्होंने इसे आस्था का मामला बताया. मंत्री ने कहा, “सरकार ने आदेश दिया है कि होली मनाई जाएगी. यह सत्य युग, त्रेता युग और द्वापर युग से मनाया जाता रहा है और कलियुग में भी यह जारी रहेगा.”

राम मंदिर बनवाने को लेकर भी बयान दिया मंत्री रघुराज सिंह ने

मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने और राम मंदिर बनवाने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि एएमयू में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति दे दूंगा. वहां पहली ईंट मैं रखने जाऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >