जिसके साथ सात जन्मों का वादा किया, उसी ने ले ली जान, हरदोई में पति ने पत्नी की हत्या की, जाने पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी पर शक होने के चलते एक युवक ने देर रात सोते समय उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Hardoi Crime News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में एक युवक ने उसकी हत्या कर दी. घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लाम नगर टिलिया मोहल्ले की है. बताया जा रहा है कि युवक ने बुधवार तड़के सोते समय पत्नी की गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

रात करीब दो बजे सोते समय की हत्या

जानकारी के मुताबिक, वेटगंज निवासी परवेज अपनी 28 वर्षीय पत्नी नगमा के साथ इस्लाम नगर टिलिया मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था. बुधवार तड़के करीब दो बजे नगमा सो रही थी. इसी दौरान परवेज ने कथित तौर पर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में नगमा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

खून से सने कपड़े बदले, फिर थाने पहुंचा

पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े उतारे और नहाने के बाद थाने पहुंच गया. वहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी के इस तरह थाने पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

पत्नी के किसी और से संबंध होने का था शक

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था. पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता था. बताया जा रहा है कि परवेज ड्राइवर था और काम के सिलसिले में ज्यादातर समय घर से बाहर रहता था. पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीओ अजीत चौहान के मुताबिक, आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. Also Read : UP के इस घर में आते थे बाबा नीम करौली, आज भी सुरक्षित है उनका कमरा, लोग सिर झुकाकर करते हैं नमन, जानें क्या है कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >