'UP में दिनदहाड़े कूटे जा रहे गुरुजी, कहां है पुलिस का इकबाल?' हमीरपुर में शिक्षक की पिटाई का खौफनाक Video देख भड़की कांग्रेस

हमीरपुर के मनकारी गांव में शिक्षक ज्ञानेंद्र शिवहरे की बेल्ट, लात-घूंसों से पिटाई. वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.

Hamirpur Teacher Beaten: हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के मनकारी गांव में शिक्षक ज्ञानेंद्र शिवहरे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट के मुताबिक, शिक्षक विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली. आरोप है कि इसके बाद युवकों ने ज्ञानेंद्र शिवहरे को सड़क पर गिरा दिया और बेल्ट, लात-घूंसों से जमकर पिटाई की.

आधा दर्जन युवकों पर मारपीट का आरोप

बताया जा रहा है कि शिक्षक के साथ करीब आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की. घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर इलाके में चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक इसी गांव के रहने वाले हैं.

कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

मामले को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना का जिक्र किया है. कांग्रेस ने कहा कि मनकारी गांव में ज्ञानेंद्र शिवहरे नामक शिक्षक को रास्ते में रोककर आधा दर्जन युवकों ने बेल्ट, लात-घूंसों से पीटा और बाइक समेत सड़क पर पटक दिया. कांग्रेस ने घटना को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.

वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई पर नजर

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और दिनदहाड़े शिक्षक के साथ मारपीट की जा रही है. वहीं, वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में भी पुलिस के इकबाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं. मामला जरिया थाना क्षेत्र के मनकारी गांव का है. घटना के वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है.

Must Read- हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, सिद्धार्थनगर में शादी के 18 घंटे बाद मिले दूल्हा-दुल्हन के शव, आखिर बंद कमरे में क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >