गोरखपुर में रजिस्ट्री कराने पहुंचे सैकड़ों लोग, अचानक क्यों लौटना पड़ा खाली हाथ?

गोरखपुर में रजिस्ट्री कराने पहुंचे सैकड़ों लोगों को मायूस लौटना पड़ा. स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का सर्वर ठप रहने से ई-स्टांप शुल्क का ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो सका. इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया प्रभावित हुई और करीब 600 लोग बिना काम कराए वापस लौटे.

UP News: गोरखपुर में सर्वरगोरखपुर में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री कराने पहुंचे सैकड़ों लोगों को शुक्रवार को मायूस होकर लौटना पड़ा. स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का सर्वर ठप रहने से ई-स्टांप शुल्क का ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो सका. इसका असर रजिस्ट्री प्रक्रिया पर साफ दिखा. रोजाना 160 से 180 रजिस्ट्री वाले दोनों कार्यालयों में शुक्रवार को सिर्फ 37 रजिस्ट्री हो पाईं.

सर्वर ने रोकी रजिस्ट्री की रफ्तार

स्टाक होल्डिंग का सर्वर दिनभर डाउन रहा. इस वजह से ई-स्टांप में जमा शुल्क का ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो सका. सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम और द्वितीय में नए ऑनलाइन आवेदन भी नहीं लिए जा सके. सिर्फ उन्हीं लोगों की रजिस्ट्री हो सकी, जिन्होंने एक दिन पहले ऑनलाइन आवेदन किया था.

600 लोग लौटे बिना रजिस्ट्री कराए

दोनों कार्यालयों में सामान्य दिनों में रोज 160 से 180 रजिस्ट्री होती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को यह संख्या घटकर महज 37 रह गई. करीब 600 क्रेता, विक्रेता और गवाहों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा. रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे लोगों को सर्वर ठीक होने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन दिनभर समस्या बनी रही.

सोमवार को आने की दी गई सलाह

अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने लोगों को सोमवार को आने की सलाह दी. माह का दूसरा शनिवार होने के कारण शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहेगा. लोगों से कहा गया कि सोमवार सुबह ही ऑनलाइन आवेदन के लिए पहुंचें. इससे आवेदन के बाद उसी दिन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश की जा सकेगी.

पूरे प्रदेश में तकनीकी समस्या

दस्तावेज लेखक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की गई है. अधिकारियों ने बताया कि सर्वर की समस्या पूरे प्रदेश में है. इसे तकनीकी समस्या बताया गया है और जल्द ठीक होने की उम्मीद है.

Also Read: 370 भरे सिलेंडर लदे ट्रक में आधी रात को भड़की आग, गोरखपुर में मचा ऐसा हड़कंप कि खाली कराना पड़ा इलाका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >