14 दिन भी नहीं टिकी 4 लाख की शादी! गाजियाबाद में 'लुटेरी दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाथ की नस काटी, घर जलाने की दी धमकी

गाजियाबाद में शादी के महज 14 दिन बाद ही रिश्तों में दरार आ गई. पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी के पुराने अफेयर का सच सामने आने के बाद उसने परिवार को धमकी दी. भारी भरकम खर्च के बावजूद 4 लाख की शादी टूटने की कगार पर है, जहां पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में शादी के मात्र 14 दिन बाद ही रिश्तों में दरार और हाई-वोल्टेज ड्रामे का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भारी-भरकम खर्च उठाकर दुल्हन ब्याह कर लाए पीड़ित पति का आरोप है कि सुहागरात के कुछ ही दिनों बाद पत्नी के पुराने अफेयर का सच सामने आ गया, जिसके बाद धमकियों और ब्लैकमेलिंग के डर से अब पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

परिवार को बताई बात, ससुरालवालों से गाली-गलौज का आरोप

वैशाली निवासी अभिनव पानी सप्लाई का काम करते हैं. उनकी मां निशा खंडेलवाल ई-रिक्शा चलवाती हैं, जबकि पिता संजय खंडेलवाला प्राइवेट नौकरी करते हैं. अभिनव के अनुसार, मई 2026 में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पानीपत की रानी से उनका रिश्ता कराने की बात कही थी. दोनों परिवारों की बातचीत के बाद रिश्ता तय हुआ और 11 जुलाई को कौशांबी क्षेत्र में दोनों की शादी हुई. उनके मुताबिक, रानी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, इसलिए कोई लेन-देन नहीं हुआ और शादी का करीब 4 लाख रुपये का पूरा खर्च उनके परिवार ने उठाया. अभिनव का आरोप है कि पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को देने के बाद रानी ने उनके माता-पिता को गालियां दीं और घर से निकल जाने को कहा.

नस काटने और घर में आग लगाने की धमकी का भी आरोप

अभिनव का दावा है कि रानी ने इससे पहले राजस्थान के एक धार्मिक स्थल से भी भागने की कोशिश की थी. बाद में वह गाजियाबाद स्थित उनके घर पहुंची, जहां कथित तौर पर उसने हाथ की नस काटने और गैस सिलेंडर से आग लगाने की धमकी दी. हंगामा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे. पति के अनुसार, रानी ने साफ कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती और अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती. विवाद के बाद 28 जुलाई को वह मायके चली गई.

सास का आरोप- 1 लाख रुपये न देने पर झूठे केस की धमकी

अभिनव की मां निशा खंडेलवाल का आरोप है कि बेटे की शादी का पूरा खर्च परिवार ने उठाया था. शादी के सात दिन बाद उन्हें बहू के अफेयर की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने फोन पर उसके परिवारवालों को इसकी जानकारी दी. निशा का दावा है कि इसके बाद बहू और उसके परिवार की ओर से उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी जाने लगी. उनका आरोप है कि बहू कभी नस काटने तो कभी रात में घर जलाने की धमकी देती थी. अब 1 लाख रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है. पति ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

Must Read- आसमान में चीख-पुकार, रनवे पर 180 डिग्री घूमा प्लेन, लखनऊ एयरपोर्ट पर हवा के झोंके में फंसी इंडिगो फ्लाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >