पहले 5G दो, फिर छोड़ेंगे, टावर पर पहुंचे तकनीशियन को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 5 लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 5G नेटवर्क की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने Jio के एक तकनीशियन को मोबाइल टावर से बांध दिया. मामला गरमाने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है.

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में 5G नेटवर्क नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. गुरुवार को नेटवर्क की समस्या ठीक करने पहुंचे Jio के एक तकनीशियन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रस्सी से मोबाइल टावर से बांध दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गांव में 5G नेटवर्क शुरू नहीं होगा, तब तक कर्मचारी को नहीं खोला जाएगा.

दो साल से 5G का इंतजार कर रहे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि हरदौली गांव में लगा मोबाइल टावर अभी 4G नेटवर्क पर ही चल रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की ओर से 5G सेवा शुरू करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी गांव में 5G शुरू नहीं हुआ. ग्रामीणों के मुताबिक, नेटवर्क की धीमी गति के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल पेमेंट और सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी थी.

टावर पर पहुंचे तकनीशियन को बनाया बंधक

गुरुवार को Jio का एक कर्मचारी नेटवर्क में आई समस्या को ठीक करने के लिए गांव पहुंचा. इसी दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने कर्मचारी को पकड़कर मोबाइल टावर से बांध दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव में 5G नेटवर्क शुरू नहीं किया जाता, तब तक कर्मचारी को नहीं छोड़ा जाएगा. उनका आरोप था कि शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, जबकि गांव अभी भी 4G पर निर्भर हैं.

समझाने के बाद कर्मचारी को खोला

काफी देर तक हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों और कुछ ग्रामीणों ने लोगों को समझाया. इसके बाद तकनीशियन को टावर से खोला गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में Jio टावर के तकनीशियन को स्थानीय लोगों द्वारा बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली थी. एसपी के अनुसार, वीडियो में कुछ लोग क्षेत्र में मोबाइल फोन पर 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले में अज्ञात लोगों पर BNS धारा 127(2) मे प्राथमिक दर्ज की गई है और घटना से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है .

Also Read : सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, UP के इस जिले में में घटा भाव, चांदी की कीमत भी हुई कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >