दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाईं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट और स्टॉपेज

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर वापसी करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. जानें इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और ठहराव के बारे में.

Festival Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. ये ट्रेनें योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरेली के बीच चलेंगी. इनका मुरादाबाद, बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर ठहराव होगा.

अक्टूबर से शुरू होंगे स्पेशल ट्रेनों के फेरे

रेलवे के मुताबिक, तीनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे अक्टूबर से शुरू होंगे. इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. इसका मकसद दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या के बीच ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करना है.

योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. इसके कुल छह फेरे निर्धारित हैं.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.

योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन मुरादाबाद रात 3:17 बजे पहुंचेगी और 3:25 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में ट्रेन मुरादाबाद शाम 6:40 बजे पहुंचेगी और 6:50 बजे रवाना होगी.

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

  • ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी. इसके आठ फेरे होंगे.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता-अमृतसर 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.

अमृतसर से कोलकाता जाने वाली ट्रेन सुबह 6:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी. वापसी में यह ट्रेन सुबह 11 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 11:10 बजे रवाना होगी.

अमृतसर-बरेली के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल

त्योहारों के दौरान अमृतसर-बरेली के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.

  • ट्रेन संख्या 04668 अमृतसर-बरेली विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसके नौ फेरे निर्धारित किए गए हैं.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 04667 बरेली-अमृतसर छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी.

अमृतसर से बरेली जाने वाली ट्रेन सुबह 5:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 5:35 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन रात 2:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 2:50 बजे रवाना होगी.

लालकुआं-कोलकाता के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ के दौरान लालकुआं से कोलकाता के बीच भी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी. रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले भीड़ के दबाव को कम करना है.

  • ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी. यह लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी.

इन स्टेशनों से होकर कोलकाता पहुंचेगी ट्रेन

लालकुआं से चलने के बाद ट्रेन पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी और जसीडीह होते हुए तीसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

  • वापसी में ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलेगी. यह ट्रेन तड़के पांच बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी.

Also Read:UP Train Alert: आज से 27 दिन बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, 85 गाड़ियों पर असर, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >