Delhi Meerut Expressway Accident: कोहरे का कहर, दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर 25 से अधिक वाहनों की टक्कर, कई घायल

Delhi Meerut Expressway Accident: देश भर में ठंड का कहर जारी है. घने कोहरे की वजह से दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें कई लोग घायल हुए.

Delhi Meerut Expressway Accident: घने कोहरे की वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 25 से अधिक वाहन भिड़े. जिसमें कई लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबी जाम लग गई. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके बाद एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए. जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में जुट गए. 

उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक सुबह और रात में घना कोहरा छाये रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 31 जनवरी तक रात/सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela Stampede: प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में, भगदड़ के बाद सीएम योगी का आया पहला बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >