केन्‍द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक, हिंदी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर

केन्‍द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन की ओर से प्रयागराज में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने की. बैठक में उन्होंने कहा कि फाइलों में नोटिंग एवं मूल पत्राचार पूरी तरह हिन्दी में किया जाए साथ ही परियोजनाओं का अधिकांश काम हिंदी में करने के लिए सभी को प्रोत्‍साहित किया जाए.

Central Railway Electrification Organization: केन्‍द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन की ओर से प्रयागराज में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा की अध्‍यक्षता में सोमवार (22 जुलाई)को क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्‍यालय परियोजनाएं सहित धारा- 3 का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी ऑफिस को छूट नहीं है इसका अनुपालन हर हाल में सौ फीसदी किया जाना है. महाप्रबंधक ने कहा कि फाइलों में नोटिंग एवं मूल पत्राचार पूरी तरह हिन्दी में किया जाए साथ ही परियोजनाओं परियोजनाओं का अधिकांश काम हिंदी में करने के लिए सभी को प्रोत्‍साहित किया जाए.

महाप्रबंधक ने बैठक में कहा कि अधिकांश काम हिन्दी में हो इसके लिए मुख्‍यालय सहित परियोजनाओं में संगोष्ठी, कार्यशाला, हिंदी प्रतियोगिताओं आदि का समय-समय में आयोजन हो जिससे वहां के अधिकारी और कर्मचारी प्रोत्साहित हों. ताकी हिंदी के निर्धारित लक्ष्‍यों को हासिल किया जा सके. महाप्रबंधक ने रेलवे बोर्डकी ओर से जारी राजभाषा कार्यान्‍वयन के क्षेत्र में किए गए उत्‍कृष्‍ट और सराहनीय कार्य के लिए संजय सिंह नेगी, मुख्‍य बिजली इंजीनियर को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी.

इससे पहले मुख्‍य राजभाषा अधिकारी श्री एसएस नेगी ने महाप्रबंधक सहित सभी उपस्थित अधिकारियों एवं मुख्‍य परियोजना निदेशकों का स्‍वागत करते हुए कहा कि हमारे संगठन में राजभाषा का काफी इस्तेमाल हो रहा है . उन्होंने कहा कि यहां अधिकतर काम अब हिंदी में ही हो रहा है, फिर भी इसमे सुधार की हमेशा गुंजाइश बनी रहती है. उ्होंने कहा कि कंप्यूटर, ई-मेल और वेबसाइट में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग बढ़ाने की जरूरत है. इसके साथ-साथ मूल रूप से हिंदी में टिप्‍पणी लेखन और पत्राचार को भी बढ़ाने की जरूरत है.

बैठक में मुख्‍यालय के विभागाध्‍यक्ष यतेन्‍द्र कुमार, मुख्‍य प्रशासनिक अधिकारी आरएन सिंह, प्रमुख मुख्‍य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर उपेन्‍द्र कुमार, मुख्‍य बिजली इंजीनियर (कार्य) एवं परियोजनाओं के मुख्‍य परियोजना निदेशक तथा उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं कोर मुख्‍यालय के सभी विभागों के संपर्क अधिकारी (राजभाषा ) शामिल हुए .बैठक का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी कल्‍याण सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >