‘भैया आ रहे हैं...’ ओवैसी ने अखिलेश यादव पर दागा सवाल, मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र होते ही कानपुर में छिड़ी नई सियासी बहस

UP Politics: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर से सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश के सीएम कार्यकाल में हुए दंगों और मुस्लिम समाज के मुद्दों पर सवाल उठाए.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर से सियासी मोर्चा खोलते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने चुनावी नारों से लेकर मुस्लिम समाज के मुद्दों तक कई सवाल उठाए.

‘भैया आ रहे हैं’ के नारे पर अखिलेश को घेरा

ओवैसी ने कहा कि चुनाव आते ही ‘भैया आ रहे हैं’ का नारा सुनाई देने लगता है. इसी पर उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र किया और पूछा कि उनके सत्ता में आने के बाद कितने दंगे हुए थे. उन्होंने मुजफ्फरनगर हिंसा का हवाला देते हुए बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापित होने का दावा किया.

मुस्लिम वोट की राजनीति पर भी उठाए सवाल

एआईएमआईएम प्रमुख ने मुस्लिम मतदाताओं से उन राजनीतिक दलों से विकास और शिक्षा का हिसाब मांगने की अपील की, जिन्हें उन्होंने अब तक वोट दिया है. उन्होंने अपनी पार्टी को ‘बी टीम’ कहे जाने का मुद्दा भी उठाया और सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज की मौजूदा स्थिति के लिए राजनीतिक दलों की जवाबदेही क्या है.

भाजपा के खिलाफ गठबंधन का दिया प्रस्ताव

ओवैसी ने विपक्षी दलों के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि वे उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं तो एआईएमआईएम के साथ हाथ मिलाएं. उन्होंने कहा कि पार्टी 2 अक्टूबर तक इंतजार करेगी और जिसके साथ गठबंधन होगा, उसका ऐलान उसी दिन किया जाएगा.

कब्रिस्तान की कार्रवाई से लेकर कानून-व्यवस्था तक मुद्दे

जनसभा में ओवैसी ने कानपुर के बर्रा कब्रिस्तान में हुई कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने कब्रिस्तान में मौजूद कब्रों को हटाया गया और कार्रवाई से पहले पर्याप्त प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2024 के निर्देशों का हवाला देते हुए नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया का जिक्र किया.

युवाओं को साधने की कोशिश, मंच पर भी दिखा उत्साह

ओवैसी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश का भविष्य उनके हाथों में होगा और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने विधानसभा में मुस्लिम समाज की आवाज मजबूत करने की बात कही. वहीं, उनके मंच पर पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह बढ़ गया और बैरिकेडिंग पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी. यह भी देखें: UP Election 2027: ओवैसी का खुला ऑफर, BJP को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार AIMIM, रखी ऐसी शर्त कि बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >