बलिया "सिंहपुर" के 52 बीघा पोखरा पर अवैध कब्जे की गूंज लखनऊ तक, पूर्व IG ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

UP News: बलिया के सिंहपुर गांव में सरकारी भूमि और 52 बीघा पोखरा पर अवैध कब्जे का मामला अब शासन स्तर तक पहुँच गया है. पूर्व IG अमिताभ ठाकुर ने मुख्य सचिव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार विकासखंड स्थित सिंहपुर गांव में सरकारी भूमि और बहुचर्चित 52 बीघा पोखरा पर कथित अवैध कब्जे का मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है. पूर्व आईजी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि एसडीएम (सदर), बलिया के स्पष्ट आदेश के बावजूद एक माह बीत जाने के बाद भी न तो सरकारी भूमि का सीमांकन कराया गया और न ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अमिताभ ठाकुर ने अपने पत्र में कहा है कि 6 जून 2026 को एसडीएम (सदर), बलिया ने सरकारी भूमि का सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाने के लिए संयुक्त राजस्व टीम गठित करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद आज तक आदेश का पालन नहीं हुआ, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.


सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे का आरोप

शिकायत में दावा किया गया है कि सिंहपुर गांव की सार्वजनिक भूमि, 52 बीघा पोखरा, तालाब, प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन से जुड़ी सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें लंबित हैं. आरोप है कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण सरकारी आदेश भी कागजों तक सीमित रह गए हैं.


पूर्व IG अमिताभ ठाकुर द‍्वारा मुख्य सचिव को भेजा गया पत्र

मुख्य सचिव से की सख्त कार्रवाई की मांग

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने मुख्य सचिव से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए. साथ ही अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, एसडीएम के आदेश के अनुपालन में हुई देरी की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है. यह मामला अब शासन स्तर पर पहुंचने के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली और सरकारी भूमि संरक्षण को लेकर नई बहस छिड़ सकती है . अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्य सचिव के स्तर से इस बहुचर्चित 52 बीघा पोखरा अतिक्रमण प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है.

यह भी पढ़ें: मर्दो को छेड़ रही थी 2 महिलाएं, वाराणसी में एंटी रोमियो स्क्वाड ने किया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >