WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह का ऐलान, कैसरगंज से 2024 का लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

WFI chief Brij Bhushan singh ने जनता के नाम एक संदेश में कहा, 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी, पूर्ण बहुमत की बनेगी. उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीतकर जाएगी.

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को ऐलान किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव कैसरगंज से लड़ेंगे. मालूम हो बृजभूषण सिंह पर महिला रेसलरों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ओलंपिक मेडल वीजेता पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है.

कैसरगंज लोकसभा से ही चुनाव लड़ूंगा: बृजभूषण शरण

गोंडा अथवा अयोध्या संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, कैसरगंज लोकसभा से ही चुनाव लड़ूंगा, लडूंगा, लडूंगा. उन्होंने जनता के नाम एक संदेश में कहा, 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी, पूर्ण बहुमत की बनेगी. उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीतकर जाएगी.

मोदी 1971 में प्रधानमंत्री रहे होते तो पाक और चीन से भूमि मुक्त करा लेते

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यदि 1971 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो पाकिस्तान द्वारा 1947 में और चीन द्वारा 1962 में हड़पी गई भूमि मुक्त करा ली गई होती. केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर बालपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा, 1947 में जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब इस देश का बंटवारा हुआ जिसका घाव अभी तक भरा नहीं है. जब कांग्रेस सत्ता में थी, पाकिस्तान द्वारा आक्रमण कर 78,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हड़प ली गई. वर्ष 1962 में जब कांग्रेस सत्ता में थी, चीन ने हम पर हमला किया और 33,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हड़प ली.

Also Read: बृजभूषण शरण सिंह बोले- ‘गंगा में मेडल बहाने से मुझे नहीं मिलेगी फांसी’, पहलवानों पर इमोशनल ड्रामा करने का आरोप

2024 में मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 1984 के बाद अल्पमत की सरकारों के गठन के साथ यह चर्चा थी कि भारत में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी, लेकिन, 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी और 2019 में फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी जो 2024 में फिर सत्ता में आएगी.

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कुछ नहीं बोले बृजभूषण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बुहत सारी बातें की, लेकिन उन्होंने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कोई बात नहीं की. शनिवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने आरोप लगाया कि सिंह यौन शोषण पीड़ितों पर दबाव बनाने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग कर रहे हैं और उन पर अपने बयान बदलने का दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने सिंह के खिलाफ 15 जून तक कोई निर्णायक कदम नहीं उठाए जाने पर अपना आंदोलन दोबारा शुरू करने की धमकी दी. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए आश्वासन के मुताबिक, इस मामले में 200 से अधिक लोगों का बयान ले चुकी दिल्ली पुलिस 15 जून तक आरोप पत्र दाखिल करेगी.

कांग्रेस पर बृजभूषण सिंह ने किया हमला

बृजभूषण सिंह ने 1975 में देश में आपातकाल लगाने को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया और यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने 1984 में सिख विरोधी दंगों में सिखों का नरसंहार कराया. कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, कांग्रेस वकील को खड़ा करके बाधाएं उत्पन्न करती थी ताकि समय पर राम मंदिर पर निर्णय न किया जा सके. इसने एक दोषी आतंकी को फांसी की सजा से बचाने के लिए आधी रात सुप्रीम कोर्ट को खुलवाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >