Uttar Pradesh Weather Update: गोरखपुर और कानपुर में बारिश की आशंका, लखनऊ में खिलेगी धूप, जानें अपने शहर का हाल

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब तापमान बढ़ने की वजह से कड़ाके की ठंड में कमी आई है. राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, कानपुर, बनारस, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में ठंड से लोगों को अब राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है.

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब तापमान बढ़ने की वजह से कड़ाके की ठंड में कमी आई है. राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, कानपुर, बनारस, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में ठंड से लोगों को अब राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है. इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है. आइए जानते हैं आज का मौसम.

लखनऊ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग की माने तो लखनऊ के तापमान में बढ़ोतरी के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी.

गोरखपुर में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर में बारिश का पूर्वानुमान है. यह कई इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ आज यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कानपुर में छाए रहेंगे काले बादल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में काले बादल छाए रहेंगे ,हालांकि बारिश के आसार कम है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर देखने को मिल सकता है. इसी के साथ आज कानपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बनारस में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार बनारस में आज कई इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे. साथ ही बारिश के आसार भी है. मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आगरा में चलेगी तेज हवा

आगरा में कई दिन से तेज धूप के कारण दिन में ठंड का प्रकोप कम हुआ है. वहीं रात में ठंडी हवा चलने की वजह से अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज तापमान न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. यहां सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी है. मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक तेज हवा चलने की आशंका जताई है.

Also Read: Lucknow Weather Update Video: लखनऊ में फिर करवट ले रहा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
गाजियाबाद में चलेगी तेज हवा

भारतीय मौसम विभाग की माने तो गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है. साथ ही यहां तेज हवाएं चल सकती हैं. इसी के साथ आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >