UP News: कानपुर में मिठाई की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Uttar Pradesh News: फायर बिग्रेड ने करीब 4-5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फायर बिग्रेड आग पर जब तक काबू पाती तब तक मिठाई की दुकान जलकर राख हो गई.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में काहू कोठी बाजार में शनिवार को मिठाई की दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में कानपुर (Kanpur) जिले के जनरल गंज स्थित काहू कोठी बाजार में मिठाई की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई थी. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को घेरे में ले लिया. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब 4-5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

वहीं न्यूज एजेन्सी ANI से बात करते हुए मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र ने कहा, ‘3 मंजिला बिल्डिंग में मिठाई बनाई जाती थी। रात को आग लगने से दो लोगों की मौत हुई है, एक व्यक्ति घायल हुआ है. वहीं, फायर बिग्रेड ने करीब 4-5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फायर बिग्रेड आग पर जब तक काबू पाती तब तक मिठाई की दुकान जलकर राख हो गई. हालांकि आग के धुंआ सुबह ही उठ रहे थे. हालांकि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं.

Also Read: Prayagraj News: प्रेमी ही निकला 18 वर्ष की छात्रा का हत्यारा, दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >