UP Weather Update Live: यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, एलयू ने स्थगित की परीक्षा

UP Weather Update Live: उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में हो रही बारिश के चलते लखनऊ में बाउंड्री वॉल गिरने से नौ और उन्नाव में घर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन यानी 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है.

Live Updates
10:35 AM. 16 Sept 22 10:35 AM. 16 Sept

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर,बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, मैनपुरी, इटावा, झांसी और ललीतपुर में बारिश का जताए हैं.

10:35 AM. 16 Sept 22 10:35 AM. 16 Sept

बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वेक्षण करने के भी निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि, जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि, कतिपय जनपदों में इस बारिश से फसलों को भी नुक़सान पहुंच सकता है. अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं.

10:35 AM. 16 Sept 22 10:35 AM. 16 Sept

सीएम योगी ने बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें. उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं.

10:35 AM. 16 Sept 22 10:35 AM. 16 Sept

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में जाते हुए मानसून की बारिश ने तबाही मचा दी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन यानी 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है.बंगाल की खाड़ी से आने वाले कम दबाव का क्षेत्र बुंदेलखंड के रास्ते यूपी में एंट्री कर रहा है. ऐसे में राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है.

10:35 AM. 16 Sept 22 10:35 AM. 16 Sept

लखनऊ में बारिश के कारण बाउंड्री वॉल गिरने से 9 लोगों की मौत

दरअसल, राजधानी लखनऊ में बीते तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के एक बड़ा हादसा हो गया. यहां हजरतगंज के दिलकुशा गार्डन इलाके में बाउंड्री वॉल गिरने से लगभग 9 लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल, मौके पर डीएम और सीएमओ मौजूद हैं. इस पूरी घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिवारीजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं.

10:35 AM. 16 Sept 22 10:35 AM. 16 Sept

उन्नाव में बारिश के कारण छत गिरने से तीन लोगों की मौत

राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव से भी देर रात बारिश के कारण बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कच्चे घर की छत गिरने तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल है. मृतकों में 2 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक महिला घायल हो गई है. इस घटना में 20 साल के एक किशोर, 4 साल और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई है. घायल महिला मृतकों की मां है.

मुख्य बातें

UP Weather Update Live: उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में हो रही बारिश के चलते लखनऊ में बाउंड्री वॉल गिरने से नौ और उन्नाव में घर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन यानी 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >