नकारात्मक प्रचार नहीं करेंगे : प्रियंका गांधी
कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले जाकर युवाओं से बात की. उन्होंने पेपर लीक होने पर कड़ी सजा का प्राविधान रखने की बात की है. राहुल गांधी और प्रियंका की ओर से जारी मेनिफेस्टो में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है. इनमें से 8 लाख नौकरियां महिलाओं को दी जाएंगी. 1.5 लाख प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का भी वादा किया गया है.
कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र में कहा गया है कि किसी भी नौकरी के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
परीक्षार्थियों के लिए रेल और बस यात्रा मुफ्त होगी.
स्टार्टअप्स के लिए 5000 करोड़ रुपये का फंड.
एक लाख प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी.
यूपी के सभी कॉलेजों में प्लेसमेंट सेल का गठन किया जाएगा.
फ्री वाईफाई और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी देंगे.
हर साल यूथ फेस्टिवल करेंगे.
नशामुक्ति के लिए बड़ा कदम उठाने का किया गया है वादा.
अति पिछड़ों को 1 प्रतिशत पर ब्याज देने की भी व्यवस्था की गई है.