Happy Makar Sankranti 2023 Live: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

आज मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को 'मकर संक्रांति' (खिचड़ी) पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सामाजिक, धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से अत्यंत समृद्ध यह पर्व समरस एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है.

Live Updates
2:28 PM. 15 Jan 23 2:28 PM. 15 Jan

वाराणसी में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने पहुंच रहे लोग

मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर श्रद्धालु वाराणसी में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. यहां श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. सुबह से ही लोगों के आगमन का सिलसिला जारी है.

2:28 PM. 15 Jan 23 2:28 PM. 15 Jan

मकर संक्रांति पर आज के दिन शनिदेव के सामने दीया जलाएं

मकर संक्रांति के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर उसे लोहे की कटोरी में भरकर शनिदेव के सामने दीया जलाएं, इससे उनकी कृपा बनीं रहेगी. वहीं रोग दोष से मुक्ति पाने के लिए स्वच्छ कलश में काला तिल डालकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.

2:28 PM. 15 Jan 23 2:28 PM. 15 Jan

काले तिल और गुड़ के लड्डू करें गरीबों को दान, मिलेगा लाभ

मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ के लड्डू जिसे तिलवा भी कहा जाता है. इसे बनाकर गरीबों को दान करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. काले तिल को अपनी मुट्ठी में लेकर अपने ऊपर से घुमाकर घर के उत्तर दिशा में फेंक देना चाहिए, इससे धन हानि नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत होगी.

2:28 PM. 15 Jan 23 2:28 PM. 15 Jan

जप और दान के लिए मकर संक्रांति का दिन बेहद महत्वपूर्ण

ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शास्त्री के मुताबिक, मकर संक्रांति यानी आज का दिन जप, दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. धर्म शास्त्रों के अनुसार आज किए गए दान का पुण्य सौ गुना होकर प्राप्त होता है. वहीं कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनके करने से आपकी किस्मत बदल सकती है. जानें ऐसे विशेष उपायों के बारे में-

2:28 PM. 15 Jan 23 2:28 PM. 15 Jan

मकर संक्रांति पर सूर्य देवता की पूजा करने का विशेष महत्व

सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज उदया तिथि पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर सूर्य देवता की पूजा करने का विशेष महत्व है. आज तिल, गुड़ और खिचड़ी खाने सौभाग्य की प्राप्ति होती है. खिचड़ी का संबंध नवग्रहों से माना गया है. इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

2:28 PM. 15 Jan 23 2:28 PM. 15 Jan

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति शुभकामनाएं

आज मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को ‘मकर संक्रांति’ (खिचड़ी) पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सामाजिक, धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से अत्यंत समृद्ध यह पर्व समरस एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है.

7:24 AM. 15 Jan 23 7:24 AM. 15 Jan

सीएम योगी ने गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी. उन्होंने नाथ संप्रदाय के रीति रिवाज से पहली खिचड़ी चढ़ाई. इसके बाद नेपाल राष्ट्र से आई खिचड़ी को उन्होंने चढ़ाया, और बाद में आम जनता के लिए मंदिर के पट खोल दिए. आज मकर संक्रांति पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर बाबा गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं.

मुख्य बातें

आज मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को ‘मकर संक्रांति’ (खिचड़ी) पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘सामाजिक, धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से अत्यंत समृद्ध यह पर्व समरस एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >