UP Chunav 2022 Live: सीएम योगी के बोल- 2017 के पहले आतंकियों के केस वापस लेने का काम सपा ने किया

UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. अयोध्या समेत अवध की कुछ विधानसभा सीट वीआईपी हैं. इन जगहों से बड़े चेहरे के नेता चुनाव लड़ रहे हैं. चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
1:56 AM. 23 Feb 22 8:26 PM. 22 Feb

सीएम योगी बोले- यूपी के युवाओं पर था पहचान का संकट

भारत समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में एक सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के युवाओं पर एक समय में पहचान का संकट था. आतंकी हमलों से यूपी का नाम खराब होता था. 2017 से पहले यूपी में हुए आतंकी हमलों के आरोपियों पर से सपा की सरकार में केस वापस लेने का काम होता था. अब यूपी को नई पहचान मिल चुकी है.

1:56 AM. 23 Feb 22 8:26 PM. 22 Feb

पीएम नरेंद्र मोदी बहराइच में कर रहे जनसभा

PM Narendra Modi Behraich Visit: मणिपुर से प्रचार अभियान पूरा करके उड़नखटोले से यूपी की बहराइच में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने देरी के लिए पहले जनता से माफी मांगी. इसके बाद उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को नमन करने के बाद कहा, ‘इस विशाल जनसभा को देखने के बाद इतना तो तय हो गया है कि यूपी के चुनाव में जनता की मदद से भाजपा चौका लगाने वाली है.’

1:56 AM. 23 Feb 22 8:26 PM. 22 Feb

बहराइच में सीएम योगी ने कहा…

बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मार्च के बाद भी गोकशी करने वाले अवैध बूचड़खाने बंद ही रहेंगे. भाजपा की सरकार का संकल्प है कि न तो गोकशी होने देंगे और न ही किसानों की फसल बर्बाद होने देंगे. उन्होंने ऐलान किया कि गोकशी करने वाले सब्जी बेचते नजर आएंगे.

1:56 AM. 23 Feb 22 8:26 PM. 22 Feb

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीसी कर विरोधियों को घेरा

केंद्रीय मंत्री एवं यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकियों से संबंधों पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चुप्पी पर कई सवालों का जन्म हो रहा है. वहीं, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर सवाल करते हुए कहा कि यूपी में आतंकियों के साथ सपा के संबंध उजागर होने के बाद भी वह चुप हैं. ऐसा क्यों?

1:56 AM. 23 Feb 22 8:26 PM. 22 Feb

‘साइकिल को आतंकियों से जोड़ने वालों को सजा दो’

चित्रकूट की पावन भूमि पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों साइकिल को आतंकवादियों से जोड़ रहे हैं. ऐसा करके वे सिर्फ गरीबों का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले हर अच्छी चीज को बेच देते हैं. ये कोई नया निर्माण नहीं करते बल्कि हर अच्छी चीज को बेच देते हैं.

1:56 AM. 23 Feb 22 8:26 PM. 22 Feb

प्रतापगढ़ के रानीगंज में अमित शाह कर रहे संवाद 

प्रतापगढ़ के रानीगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां की भूमि को कभी माफियाओं की भूमि कहा जाता था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबको खदेड़ दिया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाने वालों को वोट देंगे या उसे लागू रखने वालों को.

मुख्य बातें

UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. अयोध्या समेत अवध की कुछ विधानसभा सीट वीआईपी हैं. इन जगहों से बड़े चेहरे के नेता चुनाव लड़ रहे हैं. चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है. बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >